देव पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 77वाॅं गणतन्त्र दिवस

जेवर। चैरोली मार्ग मंगरौली स्थित देव पब्लिक स्कूल में 26 जनवरी के अवसर पर ध्वजारोहण कर धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय महापर्व गणतन्त्र दिवस के अवसर पर स्कूल प्रबन्धक विजय कुमार शर्मा एवं एमपी0 सिंह तालान व मंगरौली के पूर्व प्रधान जे0पी0 शर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर आजादी के मतवाले अमर शहीदों को याद किया गया। ध्वजारोहण के बाद स्कूल स्टाफ सहित कार्यक्रम में आने वाले आगन्तुकों ने स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर संगीत की सुरीली धुन पर परम्परागत तरीके से राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत बन्देमातरम का गुणगान किया गया।
देव पब्लिक स्कूल मंगरौली पर आयोजित कानून दिवस के 77वें गणतन्त्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद स्कूल में शिक्षारत छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग व संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और देशभक्ति के गीत गाते हुए विभिन्न तरह से अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने करतवों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर तालियां बजाने को विवश कर दिया। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण एवं संास्कृतिक कार्यक्रमों के बीच स्कूल के प्रबन्धक श्री विजय कुमार शर्मा और कार्यक्रम को संचालित कर रहीं ईशा अत्री तिरिया चैधरी धीरज सर व केपी अत्री और मधु शर्मा आदि संचालकों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न कार्यक्रमों की जमकर प्रशंसा की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रबन्धक विजय कुमार शर्मा ने स्कूल में शिक्षारत सभी छात्र-छात्राओं से दिल लगाकर शिक्षा गृहण करने तथा प्रतिभा को निखारने की अपील की। वहीं अपने अध्यक्षयी सम्बोधन में एम0पी0 सिंह0 तालान ने सभी को गणतंन्त्र दिवस की शुभकामनाऐं देते हुए शिक्षारत छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मेंनेजमेंट के वरिष्ट सदस्य संजय शर्मा और डा0 अतुल शर्मा ने विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि विद्यालय पूरी तरह से आपके लिए शिक्षा को मैच्योर करने के निरन्तर प्रयास कर रहा है विद्यालय में अब इण्टरमीडिएट तक की शिक्षा हेतु एड हो चुकी है अति शीघ्र ही स्कूल में उच्च स्तरीय शिक्षा आरम्भ की जाने वाली है सभी बच्चे अपनी शिक्षा पर ध्यान दें शिक्षा गृहण करने में मन लगायें। ध्वजारोहण कार्यक्रम को एडमिनेस्ट्रेशन से अनिल शर्मा उर्फ अन्नु सर व मंगरौली के पूर्व प्रधान जे0पी0 शर्मा सहित कई गणमान्य लोगों ने सम्बोधित किया। गणतन्त्र दिवस ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रधानाचार्या श्रीमती निधि शर्मा विकास शर्मा रोहताश शर्मा राधेश्याम शर्मा रामवीर सिंह सुनील शर्मा विजय पाल मनीष रिंकू रवि कपिल बच्चू सिंह आदि सहित स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में विष्णुदत्त शर्मा राधेश्याम शर्मा सुभाष मा0 प्रवीन शर्मा रमेश शर्मा मा0 होश्यिार सिंह गोलू शर्मा सुभाष मुखिया चेतराम लायकराम शर्मा अनिल शर्मा डीलर आदि सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।
