भारतीय किसान यूनियन एकता के दर्जनों पदाधिकारियों ने संगठन छोड़ा, किया नया संगठन बनाने का ऐलान
जेवर। भारतीय किसान यूनियन एकता के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संगठन छोड़ने का ऐलान करते हुए नया संगठन खड़ा करने का ऐलान किया है जिसकी जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष हुकम चन्द शर्मा के प्रतिनिधि संजीव कुमार शर्मा ने मीडिया ग्रुपों एवं पर्सनल वाट्सप पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष हुकम चन्द शर्मा द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं के प्रति लापरवाही बरती जा रही थी जिससे नाराज हो करीब दर्जनभर पदाधिकारियों द्वारा मंगलवार को एक बैठक की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारीगण एक साथ एक राय होकर संगठन से इस्तीफा देंगे और आगे की रणनीति बनाकर नया संगठन खड़ा करेंगे। जिसके बाद उपस्थित सभी दर्जनभर पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष हुकम चन्द शर्मा को अपना इस्तीफा दे दिया और भाकियू एकता संगठन से अलग हो गए। उक्त मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष हुकम चन्द शर्मा का कहना है कि जिन लोगों द्वारा उन्हें अपना इस्तीफा दिया गया है वह स्वेच्छा से संगठन छोड़कर गए हैं उन्होंने अनुशासन के विपरीत कार्य किया है उनमें कुछ पदाधिकारी ऐसे भी हैं जो अपने से छोटे कार्यकर्ताओं पर अपना रौब गालिब करना चाहते हैं जो उन्हें कतई बर्दाश्त नहीं। इस्तीफा देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष हुकम चन्द शर्मा के प्रतिनिधि संजीव शर्मा व संगठन के गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष ठा0 महेश सिंह अलीगढ़ के जिला अध्यक्ष सुनील चैधरी मेरठ मण्डल अध्यक्ष मा0 धर्मसिंह व कोषाध्यक्ष प्रधान नत्थी शर्मा प्रदेश सचिव योगेन्द्र छौंकर जिला प्रवक्ता चेतन शर्मा युवा जिला अध्यक्ष श्रीपाल सिंह जिला उपाध्यक्ष नवाब कुरैशी ब्लाॅक अध्यक्ष भोला सिंह सहित तकरीबन दर्जनभर पदाधिकारियों ने भारतीय किसान यूनियन एकता के अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। भाकियू एकता में गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष रहे ठा0 महेश सिंह का कहना है वह भाकियू एकता में जिला अध्यक्ष के पद पर रह कर कार्य रहे थे सन 2022 में ही उन्होंने अपने संगठन का रजिस्ट्रेशन करा लिया था भाकियू एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुकम चन्द शर्मा के व्यवहार से दुखी हो सैंकड़ों कार्यकर्ता भाकियू एकता को छोड़ उनके साथ आ गए है जल्दी ही वह अपनी संगठन के कार्यकर्ताओं की बड़ी पंचायत करेगे।