टप्पल में दहेज के दानवों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
दो वर्ष पूर्व भी पति संग जेठ, जेठानी व ननद ने विवाहिता को मारपीट कर घर से भगाया था
टप्पल। थाना अंतर्गत कस्बा टप्पल में बिगत दो वर्ष पूर्व पति, जेठ, जेठानी एवं ननद ने एक विवाहिता को मारपीट करके घर से निकाल दिया था तो वह अपने मायके गुलावटी में चली गई थी, और वहीं पर रह करके अपना जीवन यापन कर रही थी, जो दोबारा 12 अक्टूबर को अपने पति के पास आई तो पति एवं मोहल्ले की एक अन्य महिला ने विवाहिता के साथ जमकर मारपीट की और जान से मारने की नीयत से पति ने गले में तार का फंदा लगाकर मारने की कोशिश की। घटना के संबंध में आरोपी पति ने पीड़ित विवाहिता को थाना टप्पल तक भी नहीं जाने दिया। पीड़ित विवाहिता ने अलीगढ़ जाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत करते हुए आरोपी पति एवं अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता विवाहिता साजमा पत्नी नफीस ने बताया कि विगत लगभग दो वर्ष पूर्व मेरे पति नफीस, जेठ रहीस पुत्र हफीज, जेठानी साईन पत्नी गुल्लन, जरीना पत्नी रहीस, ननद छोटी पत्नी इकराम निवासीगण टप्पल ने मुझे मारपीट करके घर से निकाल दिया था, तब मैं अपने मायके रहने लगी थी। विवाहित साजमा ने बताया कि तीन बच्चों को लेकर 12 अक्टूबर 2025 को मैं अपने पति नफीस के पास टप्पल आई तो मेरे पति नफीस टप्पल में सफीक पुत्र हफीज के घर में रह रहा था और मैं वहां गई तो मेरे पति नफीस, बबली पत्नी सफीक ने मुझे बुरी बुरी गालियां दी और मेरे साथ मारपीट करते हुए बबली ने मुझे पकड़ लिया और मेरे पति नफीस ने जान से मारने की नीयत से तार से मेरे गले में फांसी लगाकर जान से मारने का प्रयास किया, तभी मैं शोर मचाना शुरू कर दिया तो मोहल्ले के काफी लोग आ गए और उन्हें देख करके आरोपी पति नफीस तथा बबली ने मुझे छोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मुझे यह धौंस दी किअगर थाने में रिपोर्ट की तो तुझे जान से मार देंगे। मैं भयभीत होकर अपने मायके चली गई और आज 14 अक्टूबर को मैं अपने मायके से अलीगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ के यहां आकर आरोपी लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए मैंने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है।
