अध्यापक ने छात्रा को बेरहमी से पीटा परिजनो में रौष की कार्यवाही की मांग

टप्पल। एक ओर तो भारत सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और नारी सशक्तिकरण का नारा लगा रही है जिससे महिलाओं में मातृशक्ति का भाव पैदा हो और देश की खुशहाली का रास्ता सशक्त हो वहीं दूसरी ओर कस्बा टप्पल स्थित शासन प्रशासन की देखरेख में चल रहे विद्यालय जमुना खण्ड इण्टर काॅलिज में तैनात संस्कृत का अध्यापक सरकार के आदेशों की खुलेआम आम शासनादेश की धज्यिां उडा रहा है हिमाकत तो देखिए उक्त विद्यालय में तैनात संस्कृत का अध्यापक जिन छात्राओं पर संस्कृत विषय भी नहीं है उनकी डण्डियों एवं थप्पड़ों से बुरी तरह पिटाई कर जबरिया संस्कृत पढ़ाने का असफल दबाव बना रहा है। जिसका एक मामला उस समय प्रकाश में आया जबकि उसके द्वारा विद्यालय में शिक्षारत कक्षा 11 की छात्रा सानिया के सिर थप्पडो और खपन्चों से बुरी तरह से पीटा जिससे उसके सिर में काफी भयंकर पीड़ा हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ जनपद के खैर तहसील अन्तर्गत थाना व कस्बा टप्पल स्थित जमुना खण्ड इण्टर काॅलिज में इण्टमीडिएट के कक्षा 11 की पीड़ित छात्रा सानिया के मुताबिक उसने जानकारी देते हुए बताया कि संदीप कुमार नामक एक अध्यापक संस्कृत विषय पढ़ाते हैं वह कक्षा में संस्कृत विषय पढ़ाने आए थे मेरे पास संस्कृत विषय नहीं है मैं कक्षा में बैठकर अपने अन्य विषय का कार्य पूर्ण कर रहीं थी मेरे पास बैठी एक छात्रा ने कुछ शब्द गलत लिख दिए थे मैंने उस छात्रा को सही शब्द लिखने को कह दिया था। बस इसी बात से संदीप नामक अध्यापक मुझ से चिड गया और उसने डांट लगाते हुए मेरे सिर पर उसने इतनी जोर थप्पड़ और खपंचों से मारपीट की जिसकारण मेरे सिर में भयंकर दर्द हो रहा है और बार बार सिर चकरा रहा है। पीड़ित छात्रा काॅलिज से रोती बिलखती किसी तरह अपने घर पहुॅंची और आप बीती परिजनों को बताई तो परिजनों ने फोन पर उक्त आरोपी अध्यापक संदीप से वार्ता की जिस पर आरोपी संदीप अध्यापक ने कोई संतोष पूर्वक उत्तर परिजनों को नहीं दिया और तरह-तरह की चेतावनी तक दे डाली। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने उक्त आरोपी संदीप अध्यापक की शिकायत जमुना खंड इंटर कॉलेज के प्रबंधक दिनेश कुमार शर्मा से फोन पर की जिन्होंने पीड़ित छात्रा से वार्ता की और आश्वासन दिया कि ऐसे अध्यापक को सबक सिखाया जाएगा और प्रबंधन ने छात्रा को भविष्य में ऐसी हरकतें अध्यापक द्वारा नहीं करने का आश्वासन दिया है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने कालिज की प्रबन्ध समिति व शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से संदीप नामक उक्त अध्यापक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
