ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडा

भारतीय किसान यूनियन एकता के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जेवर की क्षेत्र में धान क्रय केन्द्र खुलवाने की मांग

जेवर। भारतीय किसान यूनियन एकता के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम जेवर को एक ज्ञापन सोंपा जिसमें कहा कि जेवर क्षेत्र में धान की फसल खरीदने के लिए विभाग द्वारा किसी भी स्थान पर क्रय केन्द्र नहीं खुलवाया गया है जिससे किसान धान विक्री करने को लेकर खासे परेशान हैं जल्दी ही क्षेत्र में धान खरीद केन्द्र खुलवाया जाये। किसानों की रवि की फसल की बुवाई का समय और किसानों को डीएपी यूरिया की समस्या से जूझना पड़ रहा है शीघ्र डीएपी खाद की समस्या से निजात दिलाई जाये यमुना नदी में बाढ़ आ जाने के कारण किसानों की खरीफ की फसल बर्बाद हो गई जिसका अभी तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया हैं किसानों जल्द बरबाद हुई फसल का मुआवजा दिलाया जाये। जेवर क्षेत्र के अधिकांश ग्रामों के मुख्य सम्पर्क मार्ग काफी क्षतिग्रस्त होकर दयनीय अवस्था में हैं जिस कारण ग्रामीणों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौतमबुद्धनगर के किसानों को जिला मुख्यालय जाने के लिए भी टोल टैक्स दिया जाता है जेवर क्षेत्र के किसानों का टोल फ्री किया जाये। इस मौके पर नगर अध्यक्ष वकील पहलवान सुखपाल नेताजी चन्द्रपाल सेनी असलम पहलवान जयपाल सिंह शौकीन पहलवान आदि भाकियू एकता के कई कार्यकर्ता उपस्रिूथ रहे।

Related Articles

Back to top button