ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडा

भाकियू महासभा ने जेवर में किया संगठन का विस्तार यमुना प्राधिकरण से छोटा टोल फ्री करने को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान

oplus_2

जेवर। जेवर के मौहल्ला किला कालौनी स्थित सलीम मास्टर के नेतृत्व में 27 अगस्त को भारतीय किसान यूनियन महासभा द्वारा संगठन के विस्तार हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उनके साथ आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का बड़े ही धूमधाम एवं जोश के साथ फूल मालाएं एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही इस दौरान संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ढ़ोल नगाड़े गाजे बाजे और रोड़ शो करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुॅंची, जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्ना खांन मुलाती ने की और संचालन का दायित्व नगर पंचायत सदस्य मोहम्मद सुलेमान द्वारा कुशलता पूर्वक निभाया गया। कार्यक्रम से पूर्व संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गीता भाटी का जेवर वासियों ने डीजे ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। तथा जय जवान, जय किसान के नारे लगाकर उपस्थितजनों में जोश पैदा कर दिया।
जेवर के किला कालौनी में मास्टर सलीम खांन के नेत्त्व में विगत 27 अगस्त को आयोजित संगठन विस्तार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन महासभा सिर्फ एक संगठन नहीं बल्कि यह किसानों मजदूरों और समाज के शोषित लोगों की सच्ची आवाज है। आज की सरकारें किसानों मजदूरों एवं पिछ़ड़े व वंचित लोगों की समस्याओं से मुंह मोड़ रही हैं उनकी आवाज को दबाकर कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा जनपद गौतमबुद्धनगर में अनेकों किसान व समाजसेवी संगठनों की भरमार है एक भी संगठन सही मानों में कमजोरों गरीबों मजदूरों किसानों की जायज मांगों को नहीं उठाता और न ही दिल से जेवर टोल प्लाजा को आम आदमियों के लिए फ्री कराना चाहता है क्यौंकि उनकी पूॅंछ टोल मैसेज कराने से ही हो रही है मगर हमारा संगठन किसानों गरीबों मजदूरों एवं दबे कुचलों के हक की लड़ाई हर स्तर पर पूरी मजबूती के साथ लड़ता है और लड़ता रहेगा उन्होंने यमुना प्राधिकरण एवं प्रशासनिक अधिकारियों को ललकारते हुए कहा कि या तो वह अपने आप राजी से मान जायें जेवर क्षेत्र के लोगों के साथ लूट न करें जेवर टोल को शीघ्र पूरी तरह से फ्री कर दें अन्यथा वह एक सप्ताह बाद जेवर के छोटे टोल को फ्री करने को लेकर दल-बल के साथ आयेंगी और जबतक आमजन मानस के लिए बिल्कुल टोल फ्री नहीं हो जाता उनके संगठन का एक भी कार्यकर्ता यहां से नहीं हिलेगा और अपने पशु बैलगाड़ी भैंसा बुग्गी ट्रैक्टर ट्राॅली कृषि यंत्रों सहित अपने सभी साजो सामान के साथ यहीं रहेगा। संगठन विस्तार कार्यक्रम के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए सुलेमान मेम्बर साहब को जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मास्टर सलीम को प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा आलमगीर ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष युवा नसीम अहमद को जिला सचिव नाजिम को नगर अध्यक्ष जेवर रामवीर सिंह को नगर महासचिव इसराइल को तहसील सचिव इसके अलावा सैकड़ों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ईमानदारी और निष्ठा के साथ किसानों और मजदूरों की लड़ाई लड़ने का वचन दिया। भारतीय किसान यूनियन महासभा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की और विश्वास जताया कि उनकी मेहनत व समर्पण से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा किसानों की आवाज और बुलंद होगी। कार्यक्रम के अवसर पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिनमें सीमा भाटी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सेल महेंद्र सिंह फौजी नीमका राष्ट्रीय संरक्षक बिजेंद्र कसाना राष्ट्रीय सचिव केशव अग्रवाल राष्ट्रीय महामंत्री यूवा दीपक ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष सादिक खान प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश सिंह जिला अध्यक्ष महिला सेल गौतमबुद्धनगर मुजाहिद खांन एडवोकेट मीडिया प्रभारी डॉ0 ताहिर प्रदेश अध्यक्ष सुलेंद्र कसाना जिला उपाध्यक्ष संजू कसाना कसाना ग्राम अध्यक्ष अनूप सिंह अशोक प्रधान मा0इंतजार सोलंकी गौरव ठाकुर फैजुल भाटी नेपाल कसाना प्रवीण कौशिक राजू शर्मा गौरव शर्मा जयप्रकाश शर्मा राजू भाटी राहुल त्यागी युनुस त्यागी नासिर त्यागी अनस आकिब अहसान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button