नलकूप चालकों ने जेवर विधायक को ज्ञापन दिया की पुरानी पेंशन बहाल कराने की मांग

जेवर। उत्तर प्रदेश के नलकूप संचालकों ने खण्डीय अध्यक्ष हाजी राशिद मंजूर के नेतृत्व में जेवर विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह को पुरानी पेंशन बहाली की मांगों लेकर एक चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जिसके माध्यम से तुरन्त प्रदेश के सभी नलकूप संचालकों की पेंशन बहाल कराने की मांग उठाई।
जेवर विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह को दिए ज्ञापन में नलकूप चालकों ने एक सुर में बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के करीब 7600 नलकूप चालकों की नियुक्ति 01/10/1986 से के बीच अंशकालिक नलकूप सहायकों पद पर कार्यालय ज्ञाप के माध्यम से पूरी चयन प्रक्रिया परीक्षा साक्षात्कार एवं प्रशिक्षण बाद ही की गईं थीं। और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश 18/05/1994 से नियमित नलकूप चालकों की तरह ही समान कार्य समान वेतन व वेतन$वार्षिक वेतन वृद्धि$आवास भत्ता$बीमा आदि सभी का भुगतान निरन्तर किया जा रहा है तथा प्रतिवर्ष सेवाएं सत्यापित की जा रही हैं। इसके अलावा सिंचाई एवं जल संशाधन विभाग द्वारा नलकूप चालक संवर्ग को छोड़कर समस्त संवर्गों को उक्त शासनादेश के तहत विकल्प पत्र के माध्यम से पुरानी पुरानी पेंशन लाभ से अक्षादित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नलकूप चालकों को 18 से 20 वर्षों की निरन्तर सेवा दिए जाने बाद नलकूप चालक के पद पर वर्ष 2008 में विनियमित किया गया जिस कारण उत्तर प्रदेश के लगभग 7600 नलकूप चालकों पुरानी पेंशन से वंचित कर दिया गया जो नलकूप चालकों के साथ की गई नाइंसाफी का हिस्सा है। नलकूप चालकों ने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह को ज्ञापन देकर शीघ्र पुरानी पेंशन को बहाल कराने की मांग की इस मौके पर जेवर विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उक्त लोगों की जायज मांगों को मुख्यमंत्री माननीय आदितयनाथ योगी के सामने उठाकर पूरी कराने का प्रयास करेंगे। इस दौरान विजय पाल हाजी राशिद मंजूर रमेश चन्द देवेन्द्र शर्मा महावीर प्रसाद अशोक कुमार शर्मा जगवीर सिंह महेश चन्द करणवीर सिंह देवेन्द्र सिंह विजय भारत नरेन्द्र कुमार कुमरपाल शर्मा बिजेन्द्र सिंह राजकुमार शर्मा अमरपाल सिंह भूलेराम शर्मा चमन कुमार राज मौहम्मद खांन सहित काफी तादाद में प्रदेश भर से आए समस्त नलकूप चालक मौजूद रहे।
