भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ फर्जीवाड़ा किए जाने का मुकदमा दर्ज
उक्त जमीन के मामले में पूर्व मैं भी लिखा जा चुका है ढ़ाई दर्जन लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर एक मुकदमा

जेवर। कोर्ट के आदेश पर थाना जेवर पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं सहित करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ फर्जीवाडा किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि वादी षडयंत्र के तहत बेची गई उक्त जमीन में बतौर विरासत के सह खातेदार है।
जानकारी के अनुसार वीरपाल सैनी ने जेवर न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत को आरोपियों के खिलाफ दिए प्रार्थना पत्र में लिखते हुए कहा कि जेवर बांगर स्थित भूमि गाटा संख्या 1506 रकबई 1.7860 है0 व गाटा सं0-1507 रकबई 0.0510 है0 में वह बतौर विरासत के सह खातेदार है। उक्त भूमि से केला देवी पत्नी रतनलाल मौहल्ला माडलपुरिया जेवर गौतमबुद्धनगर हाल निवासी 257 राजेन्द्र पार्क एक्सटेंशन नागलोई दिल्ली 110041 व बाबूलाल पुत्र रतन लाल पता उपरोक्त का कोई भी वास्ता नहीं है। केला देवी व उसके पुत्र बाबू लाल ने मौहल्ला घोड़ीवाला निवासी प्रदीप कुमार जैन व मौहल्ला कानूनगोयान निवासी लवकेश शर्मा व मौहल्ला बनीइसराईल निवासी रविन्द्र कुमार शर्मा निवासीगण कस्बा जेवर गौतमबुद्धनगर व प्रदीप सिंह पुत्र भीम सिंह निवासी ग्राम दयानतपुर थाना जेवर जिला गौतमबुद्धनगर को बिना स्वामित्व के ही उसके हिस्से की जमीन को हड़पने की नियत से 5 जुलाई 2025 को बेच दिया। जिसकी रजिस्ट्ररी में केला देवी का पुत्र बाबूलाल व टिंकू पुत्र जयप्रकाश बंसल गवाह हैं इस तरह सह हिस्सेदारों की जमीन को साज षडयंत्र के तहत क्रय विक्रय कर अनुचित लाभ प्राप्त करने का कार्य किया है रजिस्ट्ररी में केला देवी द्वारा दर्शाये गए गाटा सं0-1506 का कहीं कोई उल्लेख नहीं किया गया हैं। पीड़ित वीरपाल सैनी की शिकायत पर न्यायिक मजिस्ट्रेट जेवर की अदालत ने स्थानीय पुलिस को आरोपी उक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच किए जाने के आदेश जारी किए हैं।
