ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडा

मदरसा रफीकिया तालीमुल कुरान बिजरोल में झण्डा फहराकर जोर-शोर से मनाया गया 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस का पर्व

बिजरौल/बडोत। मदरसा रफीकिया तालीमुल कुरान में यौमे जम्हूरिया के मौके पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत तिरंगा रैली निकाल कर की गई। मदरसे के बच्चों द्वारा मदरसे के सामने रोड पर तिरंगा रैली निकाली अमन शान्ति का पैगाम देकर देशवासियों को एकजुट होकर रहने का संदेश दिया। उक्त तिरंगा रैली में हिंदू मुस्लिम सभी समाज के लोगों ने शिरकत कर मिलजुल कर एक साथ रहने की मिशाल कायम की। तिरंगा रैली के बाद मदरसे के बच्चों ने देश की आजादी में कुर्बान हुए उलेमा ए दबवन्द द्वारा आजादी की लड़ाई निभाए किरदार पर रोश्नी डाली। ध्वजारोहण काय्रक्रम के मुख्य अतिथि ऋषि पाल भौतरा जिला पंचायत सदस्य बड़ौत और उधम सिंह बिट्टू प्रधान के भतीजे प्रधान पद के भावी उम्मीदवार संजीव मोती बीडीसी सदस्य और सुधीर पहलवान एवं गांव के सम्मानित लोग और उलमा-ए-किराम मौजूद रहे। गणतन्त्र दिवस के कार्यक्रम के संचालक व नाजिम मुफ्ती मौहम्मद नासिर ने कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों का शुक्रिया अदा किया और इस्तकबाल किया इस दौरान कार्यक्रम में आए मेहमानों ने बच्चों के सामने अपनी बात पेश की और कहा कि यह मुल्क हम सब का है हम सब मिलकर इसमें रहेंगे और देश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इसके बाद बच्चों ने अपना प्रोग्राम पेश किया अपने तराने तकरीर व मुकालमों और इंग्लिश स्पीच से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया जिससे सभी लोगों ने बच्चों को अपनी दुआओं देते हुए इनामात से नवाजा इसके बाद मुफ्ती नासिर कासमी ने देश की आजादी में मुसलमानों की तारीख बताते हुए कहा कि हम 1757 से भी पहले से आजादी की जंग लड़ रहे हैं। उन्होंने उलेमा की कुर्बानियां बयान कर बताया कि जितना इस मुल्क के लिए हमारा खून बहा है इतना किसी का पसीना भी नहीं बहा काफी कुरबानियों के बाद यह देश आजाद हुआ। कार्यक्रम का समापन मुफ्ती नासिर कासमी मोहतमिम मदरसा रफीकिया तालीमुल कुरान द्वारा कराई दुआ के बाद प्रोग्राम समाप्त हुआ प्रोग्राम में मदरसा कमेटी के भाई शमशाद भाई एहसान भाई तराबू भाई रहीसू मास्टर सलीम भाई बाबू मिस्त्री भाई इंतजार भाई शहजाद भाई नौशाद भाई जाकिर भाई बाबू पुजागिर हाफिज राशिद शमीम ठेकेदार भाई बिलाल और गांव के सभी सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button