अनाज मण्डी में दबंगों ने सार्वजनिक शौचालय के पेशाब घर पर प्लाई-बोर्ड जड़ा फांसनर कीलें ठोक जबरन किया बन्द
व्यापारियों में आक्रोश जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन दे की मामले को सुलझवाने की मांग

जेवर। नगर की नई अनाज मण्डी स्थित धर्मशाला से सटे डेढ़ दसक पूर्व बने सार्वजनिक शौचालय के पेशाबघर को लेकर उत्पन्न हुआ विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है मंगलवार की रात्रि फिर दबंग किस्म के अज्ञात लोगों ने शौचालय परिसर में बने पेशाबघर को लकड़ी प्लाई का बोर्ड खड़ा कर फांसनर कीलें ठोक पुनः जबरन बन्द कर दिया। जिससे गल्ला मण्डी व्यापार संघ के लोगों और मण्डी में आने वाले किसानों में अफरातफरी मच गई और कोतुहल का माहौल पैदा हो गया।
ज्ञात हो कि विगत सप्ताह पूर्व कुछ असमाजिक तत्वों ने नई अनाज मण्डी स्थित शौचालय परिसर में बने पेशाबघर को तोड़ दिया था जिसको लेकर व्यापारियों में गुस्सा पनपने लगा था व्यापारियों का गुस्सा देख माहौल में शान्ति बनी रहे नगर पंचायत अध्यक्ष पहलवान नारायण माहेश्वरी ने तोड़े गए शौचालय को पुनः बनवा दिया था। अभी पेशाब घर तोड़े जाने का मामला पूरी तरह से शान्त भी नहीं हुआ था कि मंगलवार की रात्रि दबंग लोगों ने शौचालय परिसर में बने पेशाबघर के गेट पर प्लाई-बोर्ड खड़ा कर उसमें फांसनर कीलें ठोक दीं जिससे पेशाब घर फिर से बन्द हो गया। जिससे व्यापारी एवं अनाज मण्डी में आने वाल मजदूर एवं किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। गल्ला मण्डी व्यापार संघ के संचालक कुलदीप पण्डित ने बताया कि दबंगों द्वारा पेशाबघर के दरवाजे पर लकड़ी का बोर्ड फांसनर कीलें ठोक बन्द कर दिए जाने से होने वाली लोगों की समस्या की जानकारी सूचना व्यापारियों द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चैधरी को दी गई वह उनकी बात सुनने बुद्धवार तीन बजे जेवर अनाज मण्डी पहुॅंचे और शौचालय पेशाब घर का निरीक्षण किया और मामले का दो तीन दिन के अन्दर जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया व्यापारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चैधरी को ज्ञापन देकर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्दी ही पेशावघर का समाधान नहीं किया गया तो गल्ला मण्डी व्यापार संघ पेशाब घर तोड़ने व बन्द करने वालों के विरूद्ध धरना प्रदर्शन करेगा। इस मौके पर गल्ला मण्डी व्यापार संघ अध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार जैन संरक्षक कुलदीप पण्डित राजेश कुमार सुशील कुमार कपिल कुमार प्रमोद कुमार पुनीत गर्ग प्रभात तायल राकेश कुमार आदि सहित सैंकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
