पूर्व प्रधानाचार्य अनवर अली खाॅं ने किया सेवानिवृत्त होने पर भव्य पार्टी का आयोजन


जेवर। कमर टैक्नीकल इण्टर कालिज जेवर में नौ वर्षों तक प्रधानाचार्य के पद पर रहे पूर्व प्रधानाचार्य अनवर अली खाॅंन के सेवानिवृत्त होने पर रबूपुरा रोड़ स्थित राॅयल मैरिज हाॅम में एक भव्य रिटायरमेंन्ट एनीवर्सरी पार्टी का आयोजन किया गया रिटायरमेन्ट एनीवर्सरी पार्टी में बड़ी संख्या में विभिन्न कालेजों एवं विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में आए अध्यापकों एवं उनके शुभचिन्तकों ने उन्हें शाॅल उढ़ाकर सम्मानित किया तथा फूल एवं नोटों की मालाऐं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
बता दें कि मंगलवार 31 मार्च को खुर्जा रोड़ स्थित कमर टैनीकल इण्टर काॅलिज में 35 वर्षों तक सहायक अध्यापक से लेकर प्रधानाचार्य के पद पर रहे पूर्व प्रधानाचार्य अनवर अली खाॅंन का सेवाकाल का समय पूरा होने पर कालिज स्टाफ द्वारा विदाई कार्यक्रम का आयोजन कर उनको विदा किया गया। जिसके उपलक्ष में उनके द्वारा रबूपुरा रोड़ स्थित एक मैरिज हाॅम में एक विशाल एवं भव्य रिटायरमेंन्ट एनीवर्सरी पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें जनपद गौतमबुद्धनगर बुलन्दशहर जनपदों सहित अन्य जनपदों से आए शिक्षाजगत से जुड़े लोगों सहित अनेकों गणमान्य लोगों ने भारी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया। रिटायरमेन्ट एनीवर्सरी पार्टी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए धनौरी खुर्द इण्टर काॅलिज के पूर्व प्रधार्नाचार्य अशोक शास्त्री ने कहा कि कमर टैक्नीकल इण्टर काॅलिज जेवर में पूर्व प्रधानाचार्य अनवर अली खाॅन की 35 साल की नौकरी का सफर बहुत ही सराहनीय रहा इन्होंने अपने सेवाकाल में कालिज के विकास के लिए अपना विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम में वागपत के पूर्व नायव तहसीलदार कुॅवर अब्दुल्लाह खाॅंन वरिष्ट समाजसेवी डा0 अशोक कुमार गुप्ता रन्हेरा के पूर्व प्रधानाचार्य व वरिष्ट काॅंग्रेसीनेता के0के0 शर्मा बुलन्दशहर के शासकीय अधिवक्ता अब्दुल कादिर खाॅंन जहाॅंगीरपुर पब्लिक इण्टर कालिज के प्रधानाचार्य व भाजपा नेता कुलभूषण शर्मा जनता इण्टर काॅलिज जेवर के प्रधानाचार्य देवेन्द्र पाल सिंह दयानतपुर सर्वहितकारी इण्टर काॅलिज के पूर्व प्रधानाचार्य तेजपाल भाटी व वर्तमान प्रधानाचार्य दिनेश सिंह व रौनीजा इण्टर काॅलिज के प्रधानाचार्य प्रेमसिंह भाटी बम्बावड़ इण्टर काॅलिज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार नागर सूरजपुर इण्टर काॅलिज के प्रधानाचार्य जयवीर सिंह बनवारपुर इण्टर काॅलिज के प्रधानाचार्य त्रिलोक चन्द करौली इण्टर काॅलिज के पूर्व प्रधानाचार्य राजेश यादव वरिष्ट लिपिक अयूब खाॅं बेसिक शिक्षा विभाग के जिला अध्यक्ष हेमराज शर्मा प्राथमिक पीएम श्री विद्यालय जेवर-2 के प्रधानाध्यापक दीवान सिंह थोरा इण्टर कालिज के प्रवक्ता रामजीत पंण्डित जी प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक हरीश शर्मा गोरखपुर के प्रधानाचार्य अशोक द्विवेदी जि0वि0नि0 कार्यालय के वरिष्ट लिपिक शकील अहमद अपने अन्य साथियों के साथ कार्यक्रम में पहुॅंचे साथ ही सूर्या हाॅस्पीटल ग्रेटर नोएडा के डारेक्टर डा0 राकेश ठाकुर डा0 नीरज डा0 यतेन्द्र डा0 सैयद साकिब डा0 दानिश अली राजपूत करीब अपने 20 डाॅक्टर्स की टीम के साथ कार्यक्रम में पधारे और सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाचार्य अनवर अली खाॅंन को जोरदार ढ़ग से सम्मानित किया। इनके अलावा वरिष्ट अधिवक्ता व एफ0सी0आई0 के पूर्व प्रबन्धक मौहम्मद इस्लाम खाॅंन एडवोकेट वरिष्ट पत्रकार आई0एच0 फारूकी व जेवर न्यूज़ समाचार पत्र के चीफ एडीटर शेख़ अमान उल्लाह खुर्जा जेवर बस आॅप्रेटर यूनियन के अध्यक्ष इस्तकार राव पूर्व सभासद मुस्तफा खाॅं चैधरी पूर्व सहायक अध्यापक फजलुर्रहमान खाॅंन अब्दुल अजीज़ मुल्ला जी रोही प्रधान भगवान सिंह और ठा0 भूपसिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों रिटायमेन्ट एनीवर्सरी में भाग लेकर सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाचार्य श्री अनवर अली खाॅंन के उज्जवल भविष्य की कामना की। विदाई कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य अशोक शास्त्री व संचालन अकरम अली राजपूत एडवोकेट ने किया।
