ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडा

एसडीएम खैर को विभिन्न मांगों के निस्तारण हेतु दिया चार सूत्रीय ज्ञापन

टप्पल । मौहर्रम मेला इंतजामिया कमेटी रजिस्टर टप्पल के महासचिव दिलशाद अली खान ने कमेटी के पदाधिकारीयों के साथ विभिन्न मांगों के संबंध में चार सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी खैर शिशिर कुमार को देते हुए मांग की है कि सभी मांगों का निस्तारण शीघ्र कराया जाए।
मौहर्रम मेला इंतजामिया कमेटी के महासचिव दिलशाद अली खान ने बताया कि ज्ञापन में मांग की गई है कि ब्लॉक टप्पल में ब्लॉक प्रमुख पति ध्वीडीओ टप्पल ने मौहर्रम के कदीमी जुलूस रास्ते में अवरोध हेतु नवीन तरीके से ग्रिल लगवा दी है, जिससे मौहर्रम का जुलूस बाधित होता है ।मौहर्रम के कदीमी जुलूस रास्ते में अवैध रूप से नवीन लगवाई गई ग्रिल को शासनादेश के अनुसार हटवाया जाए। दूसरी यह कि मौहर्रम जुलूस में बाधक अवैध ग्रिल की भ्रामक व सत्यहीन आख्याये देने वाले वीडीओ टप्पल विजय कुमार तिवारी एवं ब्लॉक टप्पल अवर अभियंता ( आर०ई०डी०) खुर्शीद अली तथा थाना टप्पल उप निरीक्षक दीपक राणा के प्रति बगैर जांच किए वाला ही वाला में आख्या भेजने पर विभागीय कार्रवाई कराई जाए। तीसरी यह कि कस्बा टप्पल में गाटा संख्या 4290 ,4291, 4292 को श्रीमान एसडीएम महोदय खैर न्यायालय से दिनांक 22/04/2021 को भूमाफिया स्वर्गीय शेरोबेगम पत्नी स्वर्गीय नजमुद्दीन निवासी ग्राम टप्पल का नाम खारिज करके उक्त गाता नंबरान मुल नवैयतश् बंजर श्में दर्ज हो गए थे, लेकिन अभी भी तहसील खैर में कस्बा टप्पल की खतौनी में उक्त मृतक भूमाफिया स्वर्गीय शेरोबेगम पत्नी स्वर्गीय नजमुद्दीन टप्पल का नाम अंकित है। श्रीमान एसडीएम महोदय खैर न्यायालय के आदेश दिनांक 22.4.2021 के अनुसार गाटा संख्या 4290 ,4291, 4292 से मृतक भूमाफिया स्वर्गीय शेरो बेगम पत्नी स्वर्गीय नजमुद्दीन टप्पल का नाम खतौनी से खारिज करके मूल नवैयतश् बंजरश् दर्ज कराया जाए। चैथी यह कि तहसील खैर के कस्बा टप्पल स्थित गाटा संख्या 4214, 4216, 4217, 4219 को भूमाफियाओं ने कब्रिस्तान की खतौनी में कब्रिस्तान की कमेटी वक्फ बोर्ड लखनऊ से बनवाकर उपरोक्त गाटा नंबरानो में तोलियत शब्द का गलत प्रयोग करते हुए उक्त गाटा नंबरानो की खतौनियों में कब्रिस्तान शेख साहिबान टप्पल व तोलियत हकीमुद्दीन पुत्र हिसामुद्दीन निवासी ग्राम टप्पल गलत ढंग से अंकित करा लिया था और उक्त भूमि कब्रिस्तान को बिक्री करके दाखिल खारिज भी करा लिए थे, लेकिन बाद में जब हम लोगों को इस षड्यंत्र की जानकारी हुई तो माननीय न्यायालय श्रीमान तहसीलदार महोदय खैर में वाद दायर किया गया, जिसमें अवैध तरीके से भूमाफियाओं द्वारा कराए गए उक्त नंबरानो के दाखिल खारिज दिनांक 13. 4. 2023 में खारिज किये जा चुके हैं ,लेकिन टप्पल खतौनियों में अभी भी भूमाफियाओं के नाम चल रहे हैं। उपरोक्त गाटा नंबरानो से भूमाफियाओं के नाम खारिज करके कब्रिस्तान में दर्ज उक्त गाटा नंबरानो की खतौनियों में कराया जाए। उपजिलाधिकारी खैर शिशिर कुमार ने कमेटी के लोगों को आश्वासन दिया कि ज्ञापन की चारों मांगों पर विधिक कार्रवाई कराते हुए समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर दिलशाद अली खान, ठाकुर आजाद खान,मुन्ना खान, आशु खान, अरबाज खान, रेहान खान आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button