ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडा

यह अनाज मण्डी है या वाहन खड़ा करने का अडडा!

अनाज मण्डी में अवैध वाहन खड़े करने की अव्यवस्था से जूझ रहे व्यापारियों का धंधा चैपट

जेवर। कस्बा स्थित अनाज मण्डी में अवैध रूप से वाहन खड़े होने के कारण एक ओर मण्डी में आने वाले किसानों मजदूरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर अव्यवस्था से जूझ रहे व्यापारियों का धंधा चैपट होकर रह गया है। व्यापारियों का कहना है कि आस पास कोई पार्किंग नहीं होने के कारण मार्केट बाजारों में बाहर आने वाले लोंगों ने अनाज मण्डी को अवैध पार्किंग का अडडा बनाकर रख दिया है जिस कारण मण्डी में गेंहूुं चना लहटा सरसौं ज्वार आदि अन्य अपनी फसलों को बेचने आने वाले किसानों के लोडिड वाहनों को आने जाने में तो दिक्कतें होती ही हैं वहीं व्यापारियों को भी अव्यवस्थाओं जूझना पड़ रहा है।
अनाज मण्डी जेवर कई व्यापारियों का कहना है कि जेवर के मुख्य बाजार एवं मेंन चैराहे के आसपास कोई सरकारी पार्किंग नहीं होने के कारण बाजार में ग्रामीण एवं अन्य क्षेत्रों से खरीदारी करने के लिए आने वाले ग्राहक अनाज मण्डी में अवैध रूप से गाडियां खड़ी करके चले जाते हैं जिससे मण्डी में अपनी फसलों को बेचने के लिए आने वाले किसान मजदूरों को मण्डी में अव्यवस्थित रूप से आडे तिरछे खड़े वाहनों के कारण किसानों को अपने वाहनों को निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि अनाज मण्डी में आडे-तिरछे उल्टे सीधे अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को अनाज मण्डी में घुसने से रोके जाने के लिए मण्डी व्यापारियों द्वारा कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायतें की जा चुकी हैं मगर आज तक प्रशासन द्वारा मण्डे में खड़े वाहनों के विरूद्ध कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई यही वजह है कि आज जेवर अनाज मण्डी को वाहन स्वामियों द्वारा अवैध पार्किंग का अडडा बना लिया गया है। जिससे स्थानीय व्यापारियों को तो परेशानियों का सामना करना पड़ रहा साथ मण्डी में अपनी फसल बेने आने वाले किसान मजदूरों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। अनाज मण्डी गल्ला व्यापारी संघ ने मण्डी में अवैध रूप से वाहन खड़े करने वाले लोगों के विरूद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग करते हुए अनाज मण्डी को अवैध पार्किग का अडडा बनने रोके जाने की पुरजोर अपील की है।

Related Articles

Back to top button