ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडा

जेवर नगर पंचायत ने चलाया अवैध होर्डिग हटाओं अभियान बीस पर लगाया जुर्माना

जेवर। अवैध होर्डिंग हटाओं अभियान के तहत जेवर नगर पंचायत द्वारा नगर में होर्डिंगस हटाओ अभियान चलाया गया होर्डिग हटाओ अभियान 21 अप्रैल से शुरू हो अपने चर्म पर पहुॅंचा इस दौरान नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा नगर के मेंन चौराहा एवं तहसील मुख्यालय गेट के आस-पास लगे सभी होर्डिंगस को हटाया साथ ही जुर्माना भी वसूल किया।
नगर पंचायत कार्यालय में तैनात कार्यालय लिपिक शिवकुमार सिंह ने बताया कि नगर में शासनादेश पर चेयरमेंन पहलवान नारायण माहेश्वरी व अधिशासी अधिकारी विवेक कुमार सिंह भदौरिया के निर्देशन पर नगर क्षेत्र में 21 अप्रैल से होर्डिंग हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। अब तक नगर के विभिन्न स्थानों पर लगे तकरीबन 67 होर्डिंगस को हटाया जा चुका है और लगभग दर्जनों होर्डिंगस लगाने वाले लोगों से अवैध होर्डिंग लगाये जाने पर जुर्माना भी लगाया गया है कुछ लोगों से जुर्माना वसूल कर लिया गया है तथा कुछ लोगों को जुर्माना जमा करने की चेतावनी देते हुए जुर्माना देरी से जमा कराने पर पैनल्टी लगाने की हिदायत दी गई है।

Related Articles

Back to top button