ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडा

मुफ्ती मोहम्मद हसन बने जमीयत उलेमा-ए-हिन्द पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव समर्थकों में दौड़ी खुशी की लहर फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत

जेवर। आर0आर0 कालौनी नगला छीतर निवासी मुफ्ती मोहम्मद हसन को जमीयत उलेमा-ए-हिन्द द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाए जाने पर उनके समर्थकों एवं शुभचिन्तकों में खुशी का माहौल है उन्हें जमीयत उलेमा-ए-हिन्द द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव (जनरल सैक्रेटरी) बनाये जाने पर उनका शुभचिन्तकों एवं पदाधिकारियों ने फूल व नोटों की मालाएं पहना कर जोरदार स्वागत किया और साथ ही उनके आवास पर जाकर उन्हें मुबारकबाद दी।
जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुफ्ती मोहम्मद हसरत साहब ने खुशी का इजहार व्यक्त करते हुए कहा कि मुफ्ती मोहम्मद हसन यूॅं तो पहले से ही हिन्दोस्तान के आलिमों के महान संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के जिला गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष हैं जिनको कुछ दिनों पूर्व ही जिला गौतमबुद्धनगर का जिला अध्यक्ष चुना गया था उनकी मेहनत और कोशिश और आलिमों एवं देश के प्रति हमदर्दी और दिल्लगी को देखकर यह बड़ी जिम्मेदारी जमीयत के बड़े पदाधिकारियों ने उनके कंधों पर डाली है। इसी को लेकर पूरे जिले के उलेमाओं में एक खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है जो सुन रहा आम व खास और जमीयत के कार्यकर्ता उनको मुबारकबादियां पेश कर रहे हैं। उन्हें मुबारकबाद देने के लिए कुछ लोगों ने उनके घर जाकर उनको पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाये जाने पर उन्हें मुबारकबाद दी और फूल एवं नोटों की मालाएं पहना कर उनका बड़े ही गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया और उम्मीद जताई कि मुफ्ती मोहम्मद हसन साहब पूर्व पहले की तरह ही संगठन की मजबूती के लिए मेहनत और लगन के साथ कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर मुफ्ती मोहम्मद नदीम महासचिव जमीयत अल्लामा जिला गौतम बुध नगर, मौलाना हसरत मुशीर खास जमीयत अल्लामा जिला गौतम बुध नगर मौलाना गुलफाम अध्यक्ष जमीयत अलामा जेवर यूनिट मुफ्ती अब्दुल सलाम कारी अब्दुल वाजिद कारी जुनैद मौलाना अशफाक भाई जफरु भाई हसन वगैरा हजरात मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button