ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडाराष्ट्रीय
जमीअत कुरैश ने की पहल, मस्जिद अंसारियान में हुई शादियों में बढ़ रही खुराफातों पर अंकुश लगाये जाने को लेकर बैठक








मस्जिद अंसारियान में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जमीअत उलेमा-ए-हिन्द गौतमबुद्धनगर के जिला सदर मुफ्ती मोहम्मद हसन साहब ने कहा कि दीन ए इस्लाम में शादी का मकसद सिर्फ इतना सा है कि वाल्देन बेटा बेटी बालिग होने पर उनके जोड़ के रिस्ते तलास कर बहुत ही सादगी के साथ निकाह पढ़ाकर बेटी की विदाई करें इसके बाद लड़के वाल्देंन द्वारा चन्द लोगों को वलीमे का खाना खिलाकर सुन्नत अदा करें निकाह के लिए बढ़ रही खुराफातें आसान निकाह को मुश्किल कर रही हैं। उन्होंने बैठक में मौजूद कस्बे के जिम्मेदार लोगों से मस्जिदों के इमाम हजरात का साथ देने और समाज में पैदा हुयीं दहेज सहित सभी खुराफातों पर अंकुश लगाने में मिलजुल कर काम करने में मदद करने की अपील की। बैठक को मौलाना मौहम्मद इसराईल सदर जमीअत उलेमा ए हिन्द जेवर मुफ्ती जाकिर नायव सदर जमीअत उलेमा गौतमबुद्धनगर मुफ्ती नदीम जनरल सैक्रेटरी जमीअत उलेमा ए हिन्द गौतमबुद्धनगर मौहम्मद सईद अमीर जमात जेवर पूर्व चेयरमेंन कुॅवर औरंगजेब अली हनीफ चैकडात आदि कई लोगों ने सम्बोधित किया इस मौके पर हाजी बाबू कुरैशी हाजी अब्दुल सलाम कुरैशी बाबू अल्वी मौहम्मद यूनिस हाफिज नूरहसन आदि सहित काफी लोग मौजूद रहे।
