समूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जेवर से आई केयर हास्पीटल नोएडा गए मोतियाबिन्द के डेढ़ दर्जन लोगों ने कराया आंखों का निःशुल्क सफल आॅप्रेशन

जेवर। सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जेवर में आॅंखों की जांच कराने आए डेढ़ दर्जन मरीजों को जांचोपरान्त मोतियाबिन्द के मरीजों को निःशुल्क आॅप्रेशन के लिए नोएडा के सैक्टर 26 स्थित आई केयर हास्पीटल सरकारी वाहन एम्बुलेंस से भेजा गया। और वहां से मोतियाबिन्द के सफल आॅप्रेशन के बाद उन्हे उनके घर वापस पहुॅंचाया गया।
सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डा0 मोहम्मद सर्फे जेया ने जानकारी देते हुए बताया कि जेवर कानीगढ़ी रोड़ स्थित सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर विभिन्न ग्रामों से आए तकरीबन डेढ़ दर्जन मरीजों को जेवर सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात नेत्र चिकित्सक द्वारा जांच किए जाने के बाद मोतियाबिन्द का आॅप्रेशन कराने हेतु नोएडा के सेक्टर 26 स्थित आई केयर हास्पीटल के लिए सरकारी एम्बुलंेस वाहन से भेज दिया जहां से सफल आॅप्रेशन के बाद एम्बुलेंस वाहन के माध्यम से ही उनके घर भेज दिया गया। आॅपे्रशन कराकर वापस लोटे गांव सिरसा खादर के हर प्रसाद व सावित्री, फलैदा की राजबाला पीपली के पदमा गढ़ी सूरजमल के रामू व साहब सिंह हरसिनपुर की केला देवी रंजीतगढ़ी की महादेवी शमशमनगर की शान्ति देवी रायपुर की करमवती, बत्ती व बृहमावती रामपुर बांगर की शकुन्तला गढ़ी सूरजमल की हरप्यारी रूस्तमपुर की त्रिवेनी देवी भीकनपुर की सुनहरी व रेवती तथा गोठनी के वेदवीर सहित डेढ़ दर्जन मोतियाबिन्द के नेत्र रोगियों ने निःशुल्क आॅप्रेशन का लाम उठाया। सभी मरीजों ने जेवर सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डा0 मोहम्मद सर्फे जेया व नेत्र चिकित्सक के प्रयासों की प्रशंसा की।
