ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडा

डिसबेलेंन्स ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

जेवर/जहांगीरपुर। शनिवार को झाझर रोड पर एन0एस0 स्कूल के निकट एक ट्रैक्टर ट्राली के डिसबेलेंस होकर पलट जाने से उसकी जद में आए एक बाइक सवार युवक की दर्दनांक मौत हो गई है जिससे नगर क्षेत्र के लोगों कोतुहल का सा माहौल पैदा हो गया सूचना पाकर पहुॅंच कस्बा चैकी पुलिस ने लोगों की सहायता से डिसबेलेंस होकर खाई में गिरे ट्रैक्टर ट्राॅली को हटवाकर मृतक युवक का शव अपने कब्जे में ले लिया और डैड बाॅडी का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि शनिवार को जेवर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जहांगीरपुर के झाझर रोड़ पर चिंगरावली की तरफ तेजगति से जा रहा ट्रैक्टर ट्राॅली एन0एस0 स्कूल के निकट पहुॅंचते ही अचानक डिसबैलेंस होकर सड़क किनारे बनी खाई में जा गिरी और बाइक सवार युवक उसकी चपेट में आकर टैक्टर ट्रॉली के नीचे दब गया जिस कारण बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनांक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर जहांगीरपुर चैकी प्रभारी शिव प्रताप सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे से दबे बाइक सवार युवक के शव को बाहर निकाला और पंचनामा कर शव को पी0एम0 के लिए भेज दिया। जांच में जुटी कस्बा जहाँगीरपुर की पुलिस ने बताया कि डिसबेलेंस ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आए बाइक सवार मृतक युवक की पहचान संदीप भाटी पुत्र यशपाल भाटी निवासी बल्लभगढ़ हरियाणा के रूप में हुई है पी0एम0 के मृतक की डैडबाॅडी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button