एक्सक्लूसिव खबरेंग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडा

सरदार पटेल की 150वी जयंती पर रन फाॅर यूनिटि के तहत विद्यार्थियों के साथ पुलिस ने भी लगाई दौड़

जेवर। लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती के मौके पर देश के साथ साथ जेवर में भी स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा पुलिस प्रशासन एवं समाज के अन्य लोगों द्वारा रन फाॅर यूनिटि के तहत दौड़ लगाकर सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रृद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया।
शुक्रवार को देशभर में लौह पुरूष कहे जाने वाले देश के प्रथम ग्रहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती धूमधाम से मनाई गई इस दौरान रन फाॅर यूनिटि के तहत सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ पुलिस प्रशासन एवं अन्य लोगों द्वारा दौड़ लगाई गई। इस मौके पर जेवर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह के नेतृत्व में रन फाॅर यूनिटि दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिसमें पुलिस कर्मियों और समाजसेवियों के साथ साथ आदर्श कन्या इण्टर काॅलिज जेवर व प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने झाझर रोड़ पर गांव साबौता तक दौड़ लगाते हुए राष्ट्र की एकता और अखण्डता का संदेश दिया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं एवं दौड़ में शामिल पुलिस स्टाफ के अलावा सभी लोगों को यमुना अण्डरपास के नीचे स्थित खाली स्थान पर व्यायाम कराया और नियमित रूप से व्यायाम करने के लाभ बताते हुए कहा लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश की छोटी बड़ी तमाम रियासतों को एक कर देश को अखण्ड बनाने का कार्य किया हम सभी देशवासियों को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश में भाईचारा कायम कर अखण्डता को बनाये रखना ही लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल सच्ची श्रृद्धा होगी। रन फाॅर यूनिटि दौड़ के दौरान छात्र छात्राओं ने अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और बैनर ले रखे थे।

Related Articles

Back to top button