प्रज्ञान इंटरनेशनल स्कूल,डुढ़ेरा ने हर्षोल्लास से मनाया वार्षिकोत्सव संवर्धन
कजाकिस्तान की शैक्षिक टीम की सहभागिता ने किया कार्यक्रम को अंतर राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान


जेवर। प्रज्ञान इंटरनेशनल स्कूल डुढ़ेरा का वार्षिकोत्सव ‘संवर्द्धन’ अत्यंत भव्यता सांस्कृतिक गरिमा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश कुमार सिंह कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश उपस्थित रहे। साथ ही कजाकिस्तान की शैक्षिक टीम की सहभागिता ने कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया। समारोह का आरंभ सभी अतिथिगण के पारंपरिक स्वागत से हुआ। विद्यालय के प्रबंधक डॉ0 हरीश कुमार शर्मा प्रधानाचार्या डॉ0 दीप्ति शर्मा एवं कोषाध्यक्ष अमोल कुमार शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ पादप स्मृति-चिन्ह और शॉल भेंटकर सम्मान किया गया। तत्पश्चात अतिथिगण एवं प्रबंधक, प्रधानाचार्या और कोषाध्यक्ष ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत ओपनिंग ऑर्केस्ट्रा, गणेश वंदना एवं स्वागत गीत से हुई। इस दौरान ‘सर्व धर्म प्रार्थना’ ने समरसता का संदेश दिया। इसके पश्चात ‘यूनिटी इन डाइवर्सिटी’ नृत्य में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलकियों ने भारत की विविधता में एकता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। ‘वूमेन एम्पावरमेंट’ पर आधारित नृत्य-नाटिका ने सामाजिक संवेदनशीलता का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘युगांतर’ थीम पर आधारित नृत्य-नाट्य प्रस्तुति रही, जिसमें सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर और कलियुग की सांस्कृतिक अवधारणाओं को सशक्त मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया। योग एवं ताइक्वांडो प्रदर्शन ने विद्यार्थियों के अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक दक्षता को दर्शाया। इस अवसर पर सभी विषयों एवं कौशल विकास पर आधारित एक भव्य शैक्षणिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विज्ञान गणित अंग्रेजी हिन्दी सामाजिक विज्ञान भाषाएँ सूचना प्रौद्योगिकी कला एवं व्यावसायिक कौशल से जुड़े अभिनव मॉडल कार्य-आधारित प्रोजेक्ट्स तथा शोधपरक प्रस्तुतियाँ प्रदर्शित की गईं। विद्यार्थियों ने केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं बल्कि सीखते हुए करना समस्या-समाधान क्षमता आलोचनात्मक चिंतन तथा नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण का उत्कृष्ट परिचय दिया। प्रदर्शनी में प्रत्येक मॉडल के साथ विद्यार्थियों ने उसके उद्देश्य कार्यप्रणाली और सामाजिक उपयोगिता को स्पष्ट करते हुए आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति दी जिससे उनकी संप्रेषण क्षमता एवं व्यवहारिक समझ का भी प्रभावी प्रदर्शन हुआ। इस मौके पर कजाकिस्तान से शैक्षिक भ्रमण पर आई टीम ने प्रदर्शनी का गहन अवलोकन कर विद्यार्थियों की मौलिक सोच वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं प्रस्तुतीकरण कौशल की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने इसे वैश्विक शैक्षिक मानकों के अनुरूप एक प्रेरणादायक पहल बताया। इस अवसर पर सहोदया कॉम्प्लेक्स एन.सी.आर. ईस्ट से अनेक प्रतिष्ठित शिक्षाविदों की उपस्थिति रही। इनमें अल्पाइन पब्लिक स्कूल के निदेशक संदीप मित्तल नोएडा एजुकेशनल एकेडमी के डायरेक्टर नवीन त्यागी नोएडा एजुकेशनल एकेडमी के प्रवर्तक जी.डी. कपूर अल्पाइन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती निधि गुलाटी दी डिवाइन मदर इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती गुंजन अत्री आजाद पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर वासिक आजाद सेंट हुड कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती आशा हाॅरिजन कम्पटीशन स्कूल आगरा की प्रधानाचार्या श्रीमती गायत्री वासवानी अयान नेशनल स्कूल गौतम बुद्ध नगर के प्रधानाचार्य आबिद एवं सरदार पटेल विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती हरविंदर कौर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। साथ ही समारोह में मीडिया के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। मुख्य अतिथि दिनेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम की उत्कृष्ट व्यवस्था विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं विद्यालय की समग्र शिक्षा प्रणाली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. हरीश कुमार शर्मा ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि ‘संवर्द्धन’ केवल वार्षिकोत्सव नहीं बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता प्राप्त करना नहीं बल्कि संस्कार, अनुशासन और मानवीय मूल्यों का विकास करना है। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला बताया तथा सभी विद्यार्थियों को निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहने का संदेश दिया। समारोह के अंत में प्रधानाचार्या डॉ0 दीप्ति शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि कजाकिस्तान की शैक्षिक टीम अभिभावकों एवं समस्त अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के परिश्रम की सराहना करते हुए सामूहिक सहयोग और समर्पण भाव को विद्यालय की वास्तविक शक्ति बताया। इस समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें भगवत शर्मा देवेन्द्र शर्मा किशन सिंह भूदेव सिंह तोमर महेन्द्र सिंह सुरेश सिंह महेश शर्मा अरविन्द तालान रोहताश (भोलू शर्मा) दिनेश शर्मा राजू चैधरी जयकिशोर शर्मा आचार्य हरीचंद शर्मा यादव किशोर धीरेन्द्र शर्मा संजीव शर्मा मनोज शर्मा,अमर, राजेन्द्र शर्मा घूरे शर्मा त्रिलोक चन्द्र शर्मा हरीदत्त शर्मा महेन्द्र शर्मा लायकराम जी मुरलीधर शर्मा ओमदत्त शर्मा तेजवीर शर्मा संतपाल हरेन्द्र शर्मा पप्पू नेताजी डॉ0 विजेन्द्र सिंह प्रमोद शर्मा सहित अनेक विशिष्टजन सम्मिलित रहे। कार्यक्रम यूनेस्को प्रमाण-पत्र वितरण, फिनाले नृत्य एवं राष्ट्र गान के साथ सम्पन्न हुआ।
