नलकूप खण्ड गाजियाबाद का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न राशिद मंजूर जिला अध्यक्ष तो रफीक अहमद बने जिला मंत्री
जेवर/गाजियाबाद। सिचाई संघ उत्तर प्रदेश नलकूप खण्ड शाखा गाजियाबाद का द्विवार्षिक अधिवेशन चुनाव विजयपाल सिंह की देखरेख में 24 फरवरी को निर्विरोध सम्पन्न हो गया। इस दौरान राशिद मंजूर को जिला अध्यक्ष और रफीक अहमद को जिला मंत्री व गौरव रावल को निविरोध ऑडीटर चुन लिया गया।
सिचाई संघ उत्तर प्रदेश व नलकूप खण्ड शाखा गाजियाबाद के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष हाजी राशिद मंजूर ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 फरवरी को हुए चुनाव को विधिवत रूप से सम्पन्न कराने को लेकर शाखा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सरफराज खॉंन द्वारा सर्वप्रथम कार्यकारणी को भंग कर चुनाव का रास्ता साफ कर दिया। जिसके बाद सभी की सहमति से विजय पाल सिंह को विधिवत रूप से चुनाव कराने के लिए अध्यक्ष चुन गया। तदोपरान्त चली चुनावी प्रक्रिया को पूर्ण कराने को लेकर गहन विचार विमर्श कर सभी सदस्यों ने एक राय होकर हाजी राशिद मंजूर को सिचाई संघ उत्तर प्रदेश एवं नलकूप खण्ड शाखा गाजियाबाद का सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष व रफीक अहमद को जिला मंत्री तथा गौरव रावल को ऑडीटर निर्विरोध चुन लिया। चुनाव में मुख्य रूप से प्रान्तीय उपाध्यक्ष विमल कुमार वशिष्ट मेरठ मण्डल अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह यादव व पूर्व अध्यक्ष सरफराज खॉं व चौधरी विजयपाल सिंह पूर्व मंत्री मदन पाल सिंह जिलेदार प्रथम सरयू प्रसाद जिलेदार पंचम शीशराम सिंह पर्यवेक्षक चमन कुमार रविदत्त शर्मा महावीर शर्मा विजयपाल विनोद कुमार नरेन्द्र कुमार शर्मा राम गौपाल अनिकेत पूर्व मंत्री अन्य सभी साथियों ने सहभागिता निभाते हुए चुनाव सम्पन्न कराया। नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष हाजी राशिद मंजूर व जिला मंत्री रफीक अहमद ऑडीटर गौरव रावल ने सभी साथियों का शुक्रिया अदा करते हुए धन्यवाद किया।