एक्सक्लूसिव खबरेंग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडा

टैम्पू चालक पर आधा दर्जन दबंग लोगों ने किया जानलेवा हमला, गम्भीर

मथुरा। मसानी चैराहे के निकट स्थित मुकन्द विहार पैट्रोल पम्प के सामने आधा दर्जन दबंग लोगों ने टैम्पू चालक द्वारा हफ्ता वसूली नहीं देने पर जानलेवा हमला कर दिया जिसस वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुॅंचे परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भार्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है पुलिस पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों तलाश और मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मथुरा के चैक बाजार निकट हनुमान टीला निवासी टैम्पू चालक इमरान पुत्र असलम सोमवार को टैम्पू खड़ा कर बाइक से अपने घर जा रहे थे कि जैसे ही वह मुकन्द विहार के सामने स्थित पैट्रोल पम्प के पास पहुॅंचे वैसे ही उन पर आधा दर्जन दबंग युवकों ने लोहे की राॅड सरिया व हाॅकी से पीछे से जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए जान बचाने के लिए जैसे ही वह अपनी बाइक पर सवार हुए तो उक्त लोगों ने उनकी बाइक में भी जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनके पैर की हडडी टूट गई। घायल इमरान का कहना है कि उक्त दबंग लोग एक बाइक व एक बिना नम्बर प्लेट की स्कूटी पर सवार थे तथा वह अपने हाथों में लोहे की राॅड हाॅकी और धारदार हथियार लिए हुए थे। पास में खड़े सोनू नामक युवक ने उक्त घटना की अपने मोबाइल से वीडियो बना ली तो उक्त बदमाशों ने सोनू का मोबाइल सड़क पर फैंककर तोड़ दिया साथ ही भदद्ी-भदद्ी गालियां देते हुए इमरान को मरण अवस्था में छोड़ कर फरार हो गए। टैम्पू चालक इमरान के साथ घटित घटना की सूचना किसी ने इमरान के परिजनों को दे दी जिससे पीड़ित के परिजन घटना स्थल पर पहुॅंचे और गम्भीर रूप से घायल चोट से बिलख रहे इमरान को इलाज के लिए अस्पताल पहुॅंचाया और थाना गोविन्द नगर पुलिस को सूचना देदी पुलिस पीड़ित की सूचना पर आरोपियों की तलाश और जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button