एक्सक्लूसिव खबरेंग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडा

डा0 राशिद मंजूर की सेवानिवृत्ति पर सिंह फार्म हाऊस . रबूपुरा में किया विदाई सम्मान समारोह का आयोजन

मुख्य अतिथि जेवर विधायक ठा0 धीरेन्द्र सिंह ने शिरकत कर दी बधाई

 

रबूपुरा/जेवर। गुरूवार एक अक्टूबर को पूर्व निर्धारित विदाई सम्मान समारोह का आयोजन सिंह फार्म हॉउस रबूपुरा जेवर गौत मबुद्ध नगर मेँ किया गया इस दौरान सेवानिवृत्त हुए डा0 राशिद मंजूर को भावभीनी विदाई देकर सम्मानित कर विदा किया गया। सिचाई विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भाविष्य की कामना की और जरूरत पड़ने पर उनसे विभागीय कार्यों में सहयोग करने की अपील की।
गुरूवार एक अक्टूबर को रबूपुरा स्थित सिंह फार्म हाऊस में डा0 राशिद मन्जूर के सेवानिवृत्त होने पर आयोजित विदाई सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेवर विधायक ठा0 धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि सिचाई विभाग में रहकर दिल जान से लोगों की सेवा करने के बाद आज डा0 राशिद मंजूर अपना सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्त होकर अपने नए जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इस मौके पर उनके विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके साथ बिताए क्षणों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज हमें अपने एक अच्छे साथी व सहयोगी के सेवानिवृत्ति होकर बिछुड़ कर घर जाने का दुख सा महसूस हो रहा है हम सभी को हर-पल इनकी याद आएगी। सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए डा0 राशिद मंजूर ने इस दौरान संस्कृत के स्लोग पढ़कर देश की गंगा जमुनी तहजीब के सम्बन्ध में बताते हुए उपस्थितजनों को देशभक्ति की चैपाईयां पढ़कर मंत्र मुग्ध कर दिया उन्होंने सिचाई विभाग के अधिकारियों एवं साथियों से कहा कि वह सेवानिवृत्त हुए हैं विभाग एवं साथियों को जब भी उनकी आवश्यकता पड़ेगी वह हाजिर हो जायेगें। प्रोग्राम की अध्यक्षता बिजेंद्र यादव ने की. प्रोग्राम मेँ भारी संख्या मेँ नलकूप चालक, सींच पर्यवेक्ष जिलेदार, बाबू संवर्ग सहित विभाग के सभी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रोग्राम मेँ अवर अभियंता, सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता ने पहुंच कर प्रोग्राम की शोभा बढ़ायी उस समय और उत्साह और बढ़ गया जब भाजपा से स्थानीय विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम में एंट्री ली. और सेवानिवृत्त हुए डा0 राशिद मंजूर को सम्मानित किया. इस बीच शिव कुमार शर्मा और विनोद शर्मा ने अपनी मांगें उठायीं और कहा कि विभाग और शासन की मनमानी पर अंकुश लगाया जाये विधायक जी ने कहा कि आप अपनी मांगों को लिखकर दें वह आपकी पैरोकारी करेंगे। उपस्थित सभी लोगों ने डा0 राशिद मंजूर को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, और मोमेंटो आदि भेंट कर सम्मानित किया डा0 राशिद मंजूर ने सभी साथियों को अवगत कराया कि अब वह और अच्छे से अपने संवर्ग के लिए कार्य करेंगे उन्होंने सभी साथियों और अधिकारीयों जनप्रतिनिधियों पत्रकार बन्धुओं का दिल से शुक्रिया अदा किया मौजूद रहे और जो ना आ सके सभी का आभार प्रकट किया इस मौके पर राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव प्रधान शाहिद मंजूर अमित कौशिक मौअज्जम खांन चै0 मुस्तफा खाॅं अब्दुल अजीज आदि सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button