एक्सक्लूसिव खबरेंग्रेटर नोएडाजेवरनोएडास्पोर्ट्स

राना पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन कर धूमधाम से मनाया गई महात्मा गांधी की जयंती

जेवर। अलीयाबाद मेंहदीपुर निकट भगवतपुर स्थित राना पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती इस दौरान राना पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी प्रस्तुती पेश कर उपस्थितजनों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
राना स्कूल के प्रबन्धक साहिल राना उर्फ सोनू एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा बाबू एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहदुर शास्त्री जी की वेशभूसा धारण कर उनके उपदेशों पर चलने की प्रेरणा दी उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी द्वारा देश के लिए किए त्यागों से ही आज हमारा देश भारत विश्वभर में दुनिया का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश बन कर उभरा हमारे देश भारत की संस्कृति आज विश्वभर में विख्यात है इनके त्यागों की वजह से ही आज भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश बना है। उन्होंने बताया कि गांधीजी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के मौके स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित करायी गयीं प्रतियागिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों के गलों मेडिल पहना और प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ड्राॅइंग प्रतियोगिता में शाहनूर झलक आर्य अलफिया आकीबा का प्रदर्शन अच्छा रहा वहीं दूसरी ओर एस्से कम्पटीशन प्रतियोगिता में नूरूददीन घनश्याम काजल ने बाजी मारी और स्पीच कम्पटीशन में आर्य आलिया आजम योगिता मुबस्सिर व सोनी ने आगन्तुकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं स्पोर्ट मेनेज और चेयर रेस भी कराई गई इस दौरान प्रारना शाकिब अनम दानिश व संस्कार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी एवं लविस शाकिब और मुनकाद अली ने पूर्व प्रधानमंत्र लाल बहादुर शास्त्री जी का बखूबी किरदार निभया। इस दौरान स्कूल के संस्थापक व पूर्व राज्यमंत्री फारूक अहमद राना व प्रबन्धक एडवोकेट साहिल अहमद राणा प्रधानाचार्य उज्मा रानी राणा सर ग्यासुददीन सर संदीप कुमार सर रिन्कू कुमार सर दानिश सैफी आदि सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button