ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडाप्रशासन

स्कूल संचालक पर लगा बाउण्ड्री बाल का निर्माण कर सरकारी जमीन को कब्जाने का आरोप शिकायत के बाद पैमाईश करने पहुॅंची राजस्व विभाग की टीम

अनेकों शिकायतें करने पर हुई पैमाईश के बाद भी जमीन छोड़ने को तैयार नही है स्कूल संचालक

जेवर। एक ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मा0 आदित्यनाथ योगीजी द्वारा प्रदेश की सत्ता संभालते ही सरकारी जमीनों को भूमाफियाओं एवं अवैध कब्जाधारियों से कब्जा मुक्त कराने के उदद्ेश्य से एनटी भूमाॅिफया सेल बनाया गया था। जिसके जरिए अवैध कब्जाधारियों के कब्जों से कुछ सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने का कार्य भी किया गया। मगर कुछ दिन बाद ही तहसील प्रशासन द्वारा सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराना तो दूर वल्कि उसके उलट भूमाफियाओं से सांठ-गांठकर अवैध कब्जाधारियों का सहयोग करना शुरू कर मा0 मुख्यमंत्री जी के आदेशों को ठेंगा दिखाने का कार्य किया जा रहा है।
ऐसे ही एक मामले में नगर के मौहल्ला होली चैक निवासी हरीश पुत्र बिजेन्द्र शर्मा ने जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर एवं तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिए प्रार्थना पत्रों मेें जेवर सिविल कोर्ट के नजदीक स्थित एक निजि पब्लिक स्कूल के संचालक पर बाउण्ड्री बाल का निर्माण कर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी जमीन संख्या-1656 रकबई 1.1935 है0 व 1656 रकबई 0.2845 भूमि को उक्त स्कूल संचालक के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता हरीश पुत्र बिजेन्द्र शर्मा का कहना है कि शिकायत के बाद राजस्व निरीक्षक की द्वारा उक्त जमीन की पैमाईश कर चिन्हित किए जाने के बाद भी कब्जाधारी निजि स्कूल संचालक जमीन को छोड़ने को तैयार नहीं है उल्टे उन्हें ही फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं आरोप है कि उक्त निजि स्कूल संचालक का कहना है कि यह तो सरकार बाबा योगी आदित्यनाथ जी की है उनका तूॅं कुछ नहीं बिगाड़ सकता है सरकार किसी भी पार्टी की हो हर पार्टी की सरकार में उनके अपने नेता रहते हैं। ऐसी पैमाईश तो इस जमीन की कई बार हो चुकी है तूं मुझ से जमीन नहीं निकलवा सकता जितनी जमीन पर हमारा कब्जा है हमारा ही रहेगा इस जमीन को हमसे कोई नहीं ले सकता। हरीश शर्मा पुत्र बिजेन्द्र शर्मा ने पुनः वरिष्ट प्रशासनिक अधिकारियों से गाटा संख्या 1656 की जमीन को कब्जाने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग दोहराई है।

Related Articles

Back to top button