एक्सक्लूसिव खबरेंग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडा

साईड नहीं देने को लेकर दो पक्ष भिड़े आमने-सामने की फायरिंग में चार गम्भीर

जेवर। साईड़ नहीं देने को लेकर दो कार सवार दो पक्षों में उस समय विवाद हो गया जबकि दोनों कार सवार अपनी-अपनी कारों से आमने-सामने से गुजर रहे थे और सकरा रास्ता होने के कारण एक दूसरे को साईड़ नहीं मिल रही थी इसी बात को लेकर एक दूसरे के बीच गाली गलौच होने लगी जो लात घूसों हाथापाई मारपीट के साथ ही दौनों ओर से तमंचे निकल आए और दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी जिससे दोनों पक्षों के चार-पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए गोली चलने की आवाज सुनने से क्षेत्रीय लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया और पुलिस अहलकारों में भी हड़कम्प सा मच गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को रात्रि के समय जेवर थाना क्षेत्र के गांव बंकापुर के निकट से स्काॅर्पियों व थार दो कारें दो आमने-सामने से गुजर रही थीं कि उसी दौरान दोनों कारों के सवारों में साईड़ को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया और बात इतनी बढ़ गई कि गाली गलौंच व हाथापाई और मारपीट के बाद दोनों पक्षों तमंचे निकल लिए और अधाधुन्ध ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। जिससे एक पक्ष के विशाल चिन्ट एवं जयंत शर्मा के गोली लगने से घायल हो गए तो वहीं दूसरे पक्ष के सौरभ के सीने में गोली लगी जिससे वही गम्भीर रूप से घायल हो गए वहीं आकाश नामक युवक भागने के चक्कर में गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद घटना स्थल पर सन्नाटा छा गया और अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुॅंचे परिजनों ने तमंचों की फायरिंग में गोली लगने से घायल हुए युवकों को उपचार हेतु अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। जेवर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के अनुसार मामला दर्ज कर दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक पक्ष के विशाल की तहरीर पर हरीश आकाश अरविन्द और सौरभ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है जबकि दूसरे पक्ष के आकाश की शिकायत पर विशाल जयंत एवं चिन्टू के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करते हुए एक पक्ष के आकाश व दूसरे पक्ष से जयंत शर्मा को गिरफ्तार का जेल भेजने की कार्यवाही की गई है और फायरिंग की घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button