ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडा

चेयरमेंन नारायण माहेश्वरी के सेलिब्रेशन ने किया नगर पंचायत कर्मचारियों के दीपावली की खुशियों में इजाफा

सम्मानित हो गद-गद हुए नगर पंचायत कर्मचारी कहा आज तक किसी चेयरमेंन ने नहीं किया नगर पंचायत के कर्मचारियों का इतना जोरदार स्वागत

oplus_2
oplus_2
oplus_2
oplus_2
oplus_2
oplus_2

oplus_2
oplus_2048
oplus_2048
oplus_2048

जेवर। नगर क्षेत्र में रोशनी का पर्व दीपावली बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमेंन पहलवान नारायण माहेश्वरी द्वारा मौहल्ला काज़ीवाड़ा मेंन बाजार आजाद चैक कोर्ट स्थित अपने आवास पर नगर पंचायत में कार्यरत समस्त कर्मचारियों का जोरदार स्वागत किया गया। उनके द्वारा नगर पंचायत में स्थाई एवं अस्थाई व आउटसोर्श के सभी कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए एक-एक कम्बल व एक-एक चाॅदी का सिक्का रियल जूस और एक-एक किलो मिष्ठान का डिब्बा देकर सम्मानित किया और कहा कि सभी कर्मचारियों का वह सम्मान करते हैं हर सुख-दुख में उनके साथ हैं किसी भी कर्मचारी को किसी तरह की समस्या होने पर वह हर समय उसके साथ खड़े हैं। और वह भी उनसे आशा करते हैं वह नगर की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को चाक चैबन्द रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगे।
गुरूवार को नगर पंचायत चेयरमेंन पहलवान नारायण माहेश्वरी के द्वारा अपने आवास पर नगर पंचायत कर्मियों के साथ दीपोत्सव व पर्व को सेलिबे्रशन ने नगर पंचायत कर्मचारियों की खुशी में और अधिक इजाफा कर दिया जिससे गद-गद हुए कर्मचारियों ने भी नगर चेयरमेंन नारायण माहेश्वरी का गर्मजोशी से उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया तथा उनके सिर पर पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया और कहा कि आज तक जेवर में जितने चेयरमेंन हुए हैं किसी ने भी उनके जैसा नगर पंचायत कर्मचारियों का स्वागत नहीं किया गया। वह जेवर के इतिहास में एक मात्र ऐसे चेयरमेंन हैं जो निकाय के सभी कर्मचारियों का पूरा ख्याल रखते हैं वह कार्य को लेकर सजग होने के साथ-साथ नगर पंचायत के कर्मचारियों एवं नगर के लोगों की हर समस्या का अपने स्तर भी समाधान करने में आगे बढ़कर कार्य करने में पूरा विश्वास लूट लेते हैं।

Related Articles

Back to top button