सफाई कर्मियों के मस्जिद के पास कूड़ा डालने से भड़का लोगों में आक्रोश
यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद उठाया गया सफाई कर्मियों द्वारा कूड़ा

टप्पल। कस्बा टप्पल के मोहल्ला काजीपाड़ा प्रथम में मौहर्रम मेला प्रांगण में स्थित मदीना मस्जिद के निकट शनिवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण में कार्यरत दो सफाई कर्मियों ने नाली की कीचड़ का निकाला हुआ कूड़ा मदीना मस्जिद के पास सार्वजनिक रास्ते पर डाल दिया। लोगों के विरोध पर भी सफाई कर्मियों ने कूड़ा नहीं उठाया जिससे लोगों में आक्रोश भड़क गया और सम्बन्धित अधिकारियों से सफाई कर्मचारियों द्वारा डाले गए कूड़े को तुरन्त उठाने की मांग करने लगे।
बता दें कि कस्बा टप्पल जनपद अलीगढ़ की सीमा के अंतिम छोर पर यमुना नदी के निकट बसा बहुत पुराना ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत विहीन कस्बा है। जिसमें नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त होने पर सफाई कर्मचारी अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में कार्य करते थे, लेकिन टप्पल का नगर पंचायत का दर्जा शासन द्वारा समाप्त कर दिए जाने के बाद यहां नगर पंचायत के अधीन कार्य कर रहे कार्यरत सफाई कर्मचारियों को शासन द्वारा यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण में शामिल कर लिया गया जो फिलहाल कस्बा टप्पल में मनमाने तरीके से सफाई का कार्य करते हैं आलम यह है कि जब चाहंे सफाई करें जहां चाहें कीचढ़ कूड़ा डालें जहां चाहें सफाई न करें कोई उन्हें रोकने टोकने वाला नहीं है। जिसका जीता जागता प्रत्यक्ष प्रमाण शनिवार को मुस्लिम आबादी वाले मोहल्ले में दो सफाई कर्मचारियों ने मनमानी करते हुए अकारण विवाद करने के उद्देश्य से मदीना मस्जिद के पास कीचड़ युक्त कूड़ा मस्जिद को जा रहे सार्वजनिक रास्ते पर डाल दिया लोगों ने मना किया मगर सफाई कर्मचारी नहीं माने और कूड़ा डालने के बाद चले गए। बाद में मोहल्ले के लोगों ने यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण में तैनात राजू शर्मा नामक अधिकारी को उक्त समस्या से अवगत कराया तो उन्होंने सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर अजय कुमार को उक्त समस्या से अवगत कराया उसके बाद सार्वजनिक रास्ते मदीना मस्जिद के निकट डाले गए गंदे कूड़े को उठाया गया तब जाकर मौहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली।
