ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडा

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन चौरोली ने गणतन्त्र दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा उमड़ पड़ा ट्रैक्टरों पर जन सैलाब

जेवर। भारतीय किसान यूनियन के दिग्गज नेता स्वः महेन्द्र सिंह चौरोली के पुत्र व भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष युवा किसान नेता पवन चौरोली के नेतृत्व में 75वें गणतन्त्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई इस दौरान सैंकड़ों की तादाद में जेवर स्थित यमुना एक्सप्रेसवे के खुर्जा अण्डरपास एकत्रित हो गए उसके बाद किसान सैंकड़ों ट्रैक्टरों पर सवार होकर डीजे की धुन में देशभक्ति के गाने बजाते हुए जेवर के मुख्य चौराहे पर पहुॅंचे।
ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष व युवा किसान नेता पवन चौरोली ने कहा कि आज देश 75वॉं गणतन्त्र दिवस मना रहा है। और किसान इस राष्ट्रीय पर्व को ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाल कर इसे अपने अलग अन्दाज में मना रहा है। उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के निर्देश से सम्पूर्ण देश के किसानों द्वारा 75वें गणतन्त्र दिवस को ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर मनाया और किसानों की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए त्वरित निस्तारण किए जाने की मांग की उन्होंने किसानों की समस्याओं सम्बन्धित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सोपते हुए कहा कि एयरपोर्ट के लिए क्षेत्रीय किसानों की जमीन के अधिग्रहण करने में कोताही बरती जा रही है भूमि अधिग्रहण कानून 2013 का पालन नहीं किया जा रहा है जो ठीक नहीं हैं यमुना एक्सप्रेसवे के लिए वर्षों पूर्व की गई जमीन अधिग्रहण के किसानों को अभी तक न तो 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा ही दिया जा हराहै और न हीं 7 प्रतिश आवासीय प्लाट जो तुरन्त दिया जाये जेवर से टप्पल जाने वाले वाहनों से परीचौक से टप्पल का टोल वसूल किया जा रहा है जेवर खुर्जा मार्ग स्थित यमुना एक्सप्रेसवे के अण्डरपास पर उपर चढ़ने उतरने के लिए सीढ़िंयां बनाईं जाये यमुना प्राधिकरण जेपी को जेवर के लोगों से टोल वसूलने से रोके या फिर जेवर से नोएडा तक जल्द से जल्द सर्विस रोड़ का निर्माण कराया नहीं विवश होकर आन्दोलन किया जायेगा। टैªक्टर तिरंगा यात्रा के दौरान सैंकड़ों ट्रैक्टरो पर हजारों किसान मौजूद रहे है।

Related Articles

Back to top button