ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडा

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ आगरा मंडल के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया भगवान श्रीदक्ष प्रजापति का जयंती समारोह

सोख रोड स्थित मनोज गार्डन मथुरा मैं हुई राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ की जनसभा संपन्न

मथुरा। राष्ट्रीय प्रजाति महासंघ आगरा मण्डल के तत्वाधान में सोंख रोड़ स्थित मनोज गार्डन में मुख्य अतिथि डाॅक्टर लोकेश कुमार प्रजापति पूर्व वाइस चेयरमेंन राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत सरकार की उपस्थिति और राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन कर बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीदक्ष प्रजापति का जयंती समारोह। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्री जितेंद्र कुमार प्रजापति अध्यक्ष आगरा मंडल राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम की व्यवस्था श्री श्रीदास प्रजापति राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ व उनके सहयोगी टीम द्वारा किया गया।
भगवान श्रीदक्ष प्रजापति के जयंती समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 लोकेश कुमार प्रजापति ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि प्रजापति समाज सृजन और श्रमशीलता का प्रतीक रहा है। समाज के युवाओं को शिक्षा राजनीति व्यवसाय और रोजगार के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए और एकजुट होकर रहना चाहिए एकजुट रहकर हम समाज की प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। माननीय डाॅक्टर लोकेश कुमार ने राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ द्वारा पूर्व में दिए गए मांग पत्र का विस्तार पूर्वक स्पष्टीकरण समाज के सामने रखते हुए कहा कि समाज के उत्थान एवं भलाई के लिए मैं सदैव समाज के साथ खड़ा रहूंगा और जहां भी समाज को मेरी आवश्यकता होगी मैं हर प्रकार से समाज के साथ दिखाई देने का काम करूंगा। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आज हमें अपने इतिहास और परंपरा पर गर्व करते हुए नई पीढ़ी को संगठित और शिक्षित होकर अपने हक और अधिकारों की लड़ाई स्वयं लड़नी होगी। समाज का उत्थान तभी संभव है जब हम सब मिलकर एक-दूसरे का सहयोग करें। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि मथुरा वासियों ने एकजुटता का परिचय दिया है आज सभी समितियों को एक मंच पर देख कर मेरा मन गदगद हो गया है ऐसा ही मुझे आगे भी उम्मीद है इसी प्रकार आप एकजुट होकर समाज के हित में काम करते रहेंगे। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक शयोनाथ सिंह प्रजापति ने स्वरचित कविता राधे-राधे बोल के माध्यम से सब का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे जय भगवान प्रजापति राष्ट्रीय कार्यकारी श्रीमती रजनीकांत एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ विजेंद्र सिंह गोला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदराम प्रजापति राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एडवोकेट सत्य प्रकाश आर्य राष्ट्रीय विधिक सलाहकार डा0 सुरेश प्रजापति राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी राजस्थान श्रीमती अंजू गोला सदस्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश शासन पप्पू गोला प्लांट वाले राष्ट्रीय महासचिव बत्ती लाल फुलवाड़ा अध्यक्ष राजस्थान राम अंजोर प्रजापति मुख्य महासचिव दिल्ली प्रदेश प्रताप सिंह दद्दा सह प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती मालती प्रजापति अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ हरियाणा प्रदेश आदि उपस्थित रहे। सभी अति विशिष्ट अतिथियों का फूलमालाओं दुपट्टा व श्री बांके बिहारी लाल जी की सुंदर प्रतिमा सप्रेम भेंट कर सभी का भावपूर्ण स्वागत ओर अभिनंदन किया गया। श्री शरद प्रजापति, चिरंजी गोला,गिर्राज प्रसाद गोला, सुरेंद्र प्रजापति, रामवीर प्रजापति, अशोक गोला,ललित प्रजापति, राजवीर प्रजापति, चिरंजी लाल वर्मा, विजेंद प्रजापति,सुमित प्रजापति,रामकिशन गोला, सूबेदार उदय सिंह, किशन कुमार प्रजापति, चुन्नी लाल,सोनी प्रजापति,विनोद प्रजापति,दिनेश कुमार प्रजापति,मथुरा प्रसाद गोला,मथुरा प्रसाद गोला, संजय प्रजापति, इंजीनियर धर्मेंद्र प्रताप प्रजापति, दिगंबर प्रजापति, नंदकिशोर प्रजापति, श्री गुरुदास प्रजापति, डॉ जयवीर सिंह गोला, काली चरन गोला, मनोज प्रजापति,जी का दुपट्टा बांके बिहारी जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मान स्वागत किया।

कार्यक्रम में दूर-दराज से आए समाज बंधुओं ने भारी उत्साह दिखाते हुए संगठन की एकता एवं मजबूती हेतु संदेश दिया
वरिष्ठ मण्डल उपाध्यक्ष मांगी राम प्रजापति, मंडल महासचिव भानु प्रताप गोला, मंडल कोषाध्यक्ष लव कुश गोला, मंडल उपाध्यक्ष सूरज भान गोला, मंडल उपाध्यक्ष हरि सिंह गोला, जिला प्रभारी विष्णु दत्त गोला, अशोक गोला,जिला अध्यक्ष नरेंद्र गोला, जिला उपाध्यक्ष अनिल गोला, जिला उपाध्यक्ष आनंद गोला,जिला महामंत्री राजू प्रजापति, जिला संगठन मंत्री गोविदा प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष विष्णु गोला, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र गोला जिला महामंत्री योगेश गोला गोवर्धन नगर अध्यक्ष मास्टर राजेंद्र गोला, डोरी लाल गोला,मोनू गोला, बनवारी प्रजापति, सुभाष प्रजापति,मोर मुकुट गोला,मानसिंह गोला, आकाश गोला, गगन प्रजापति,मोहर सिंह प्रजापति,कृष्ण गोपाल प्रजापति, राजवीर गोला, प्रवीण प्रजापति, तेजपाल प्रजापति, डालचंद गोला,ने सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया और एकजुट रहने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button