ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडा

एक ही रात में तीन मकानों में चोरी स्थानीय लोग खौफजदा

मंगरौली रोड़ पर मचाया चोरों ने तांडव एक ही रात में तोड़ डाले तीन मकानों के ताले लाखों की नकदी और उड़ा ले गए लाखों रूपयों की कीमत के सोने चाॅदी के आभूषण

जेवर। मंगलवार/बुद्धवार की रात्रि मंगरौली रोड़ पर चोरों ने जमकर तांडव मचाते हुए तीन मकानों के ताले तोड़ दिए तथा लाखों रूपयों की नगदी सहित कीमती रूपयों के सोने चाॅदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि मकान स्वामी अपने-अपने घरों पर ताले लगाकर अपने-अपने पुश्तैनी गांव दीपावली का त्यौहार मनाने गए हुए थे चोरी की घटनाओं की सूचना मकान स्वामियों को पड़ोसियों ने फोन कर दी। चोरी की घटना की खबर सुनते ही मकान स्वामियों के पैरों तले से जमीन निकल गई सूचना पाकर वह तुरन्त अपने घर वापस आ गए और घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।
विभिन्न जरायों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार/बुद्धवार की रात्रि में चोरों ने नगर के मंगरौली रोड़ स्थित तीन मकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हुए मकानों में लाखों रूपयों के रखे सोने चाॅंदी के आभूषण एवं लाखों रूपयों की नकदी को उड़ा ले गए। जिला अलीगढ़ के गांव मानपुर के रहने वाले पीड़ित रिटायर्ड फौजी दिलबाग सिंह ने बताते हुए कहा कि वह मौहल्ला बनी इसराईल मंगरौली रोड़ जेवर पर बने अपने निजि मकान में परिवार के साथ रहते हैं दीपावली का त्यौहार मनाने अपने पुश्तैनी गांव मानपुर गए थे पीछे से अनुपस्तिथि का लाभ उठाते हुए अज्ञात चोर ताला तोड़कर उनके घर के अन्दर घुस गए और सेफ अलमारी का ताला तोड़ दिया तथा उसमें रखे सोने चाॅंदी के कीमती आभूषण व हजारों की नगदी को लेकर चम्पत हो गए। वहीं चोरों ने चोरी की दूसरी घटना को अंजाम देते हुए जेवर के गांव नीमका निवासी कालीचरण फौजी के मकान का भी ताला तोड़कर उनके घर में घुसकर उनकी भी सेफ अलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखी हजारों की नकदी व लाखों रूपयों की कीमत के सोने चाॅंदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर आदर्श कन्या इण्टर काॅलेज जेवर में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात शालु देवर पत्नी रोहित के मकान में लगा ताला तोड़कर उनके मकान में घुस गए तथा उनके मकान में सेफ अलमारी में रखी लाखों रूपए की नगदी और लाखों की कीमत के सोने चाॅंदी के आभूषणों को चोरी कर लेगए। 112 डायल पर दी गई सूचना के बाद घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुॅंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से चोरी की घटना के सम्बन्ध में जानकारी जुटाई मौके पर पहुॅंचे कस्बा चैकी इंचार्ज सन्नी कुमार वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को कब्जे में कर अपने साथ ले गए।

Related Articles

Back to top button