विवेक बैनीवाल बने सपा लोहिया गौतमबुद्धनगर के जिला सचिव
जेवर। (जेवर न्यूज़) समाजवादी पार्टी लोहिया वाहनी जनपद गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने जेवर निवासी विवके बैनीवाल को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहनी का जिला सचिव मनोनीत किया है। और आशा व्यक्त की है कि वह जनपद गौतमबुद्धनगर में समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए जी जान से मेहनत कर संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
समाजवादी पार्टी लोहिया वाहनी जनपद गौतमबुनगर के जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम पटेल व लोहिया वाहनी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 रामकरन निर्मल द्वारा दी गई अनुमति से जेवर निवासी विवेक बैनीवाल को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहनी का जिला सचिव मनोनीत किया गया है और आशा की गई है कि विवेक बैनीवाल समाजवादी पार्टी निती और रीतियों का जनता के बीच जाकर प्रचार प्रसार करते हुए पार्टी को मजबूती पहुॅंचाने का कार्य करेंगे। विवेक बैनीवाल के समाजवादी पार्टी का जिला सचिव मनोनीत होने पर उनके समर्थक और शुभचिन्तकों में खुशी की लहर है।