एक्सक्लूसिव खबरेंग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडाप्रशासनराजनीति

भाजपा की विचारधारा पर 29 साल का भरोसा, जहीर अब्बास जैदी की अलग पहचान…

नमों एप और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इनके 542000 से ज्यादा एक्टिव पॉइंट हैं इस अकड़े को . आज तक मथुरा जिले के बड़े से बड़े पदाधिकारी और प्रतिनिधि भी नहीं छू पाए हैं

मथुरा। मथुरा से निकलकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले भाजपा के सक्रिय, कर्मठ एव स्वच्छ छवि मिलनसार नेता जहीर अब्बास जैदी की राजनीतिक यात्रा केवल पदों और जिम्मेदारियों का सफर नहीं, बल्कि संगठन के प्रति निष्ठा, विचारधारा में विश्वास और वर्षों के संघर्ष की कहानी है। उनका विश्वास रहा कि सच्चा कार्यकर्ता वह है जो संगठन के अच्छे और कठिन, दोनों दौर में उसके साथ खड़ा रहे। यही सोच उनके लंबे राजनीतिक सफर की सबसे मजबूत पहचान बनी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में लगातार दूसरी बार प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी बाखूबी निभाई “जहीर अब्बास जैदी भारतीय जनता पार्टी के एक सक्रिय एवं समर्पित संगठनकर्ता हैं, जो जमीनी संगठन के साथ-साथ सोशल मीडिया, नामों एप (छंडव ।चच) और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इनके 542000 से ज्यादा एक्टिव पॉइंट हैं, और इस अकड़े को मथुरा जिले के बड़े से बड़े पदाधिकारी और प्रतिनिधि भी इस आंकड़े को नहीं छू पाए है। आपकी नामों एप (छंडव ।चच) एवं सरल ऐप के माध्यम से कार्यकर्ताओं और आम लोगों को जोड़ने की गतिविधियों में सक्रियता। जैसे फेसबुक पर भी जहीर अब्बास जैदी के 32000 से ज्यादा फॉलोअर है सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय के जरिए भाजपा सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार। डिजिटल माध्यमों को सदस्यता अभियान और जनसंपर्क से जोड़ने का प्रयास। मुस्लिम समाज में भाजपा की पहुंच बढ़ाने के लिए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका। एक रिपोर्ट में उन्हें यूपी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का महासचिव और मुस्लिम सदस्यता अभियान से जुड़ा प्रमुख पदाधिकारी बताया गया है। पार्टी की विचारधारा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठनात्मक अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। करीब 29 वर्ष पहले, जब उत्तर प्रदेश में भाजपा आज की तरह मजबूत राजनीतिक स्थिति में नहीं थी और किसी मुस्लिम चेहरे का भाजपा के साथ खड़े होकर सक्रिय राजनीति करना अपने आप में बड़ी बात माना जाता था, उस दौर में जहीर अब्बास जैदी ने भाजपा की विचारधारा को स्वीकार करते हुए संगठन के साथ अपना सफर शुरू किया। उस समय उनके सामने न सत्ता का आकर्षण था और न राजनीतिक सुविधा का रास्ता। उन्होंने संगठन को चुना और लगातार उसी के लिए काम करते रहे। जहीर अब्बास जैदी की खासियत यह रही कि उन्होंने राजनीति को केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं माना। उन्होंने जमीनी स्तर से शुरुआत की और संगठन में वार्ड अध्यक्ष से लेकर प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों तक का सफर तय किया। इन जिम्मेदारियों के बावजूद उनकी पहचान केवल पदों से नहीं बनी। उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक पूंजी उनका संगठन के प्रति भरोसा और निरंतर सक्रियता रही। जिस समय भाजपा सत्ता में नहीं थी, उस दौर में भी उन्होंने पार्टी का साथ नहीं छोड़ा। सत्ता के बदलते समीकरणों के बीच भी उन्होंने राजनीतिक सुविधा के लिए अपना रास्ता बदलने के बजाय उसी संगठन के साथ खड़े रहना उचित समझा, जिसे उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन का आधार बनाया था। उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के रूप में भी जहीर अब्बास जैदी ने अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाने का प्रयास किया है।

Related Articles

Back to top button