आईकाॅनिक संस्था द्वारा दो जिलों के बीच कराई 5जी परीक्षा में पब्लिक इण्टर काॅलिज जहाॅगीरपुर के छात्रों ने किया विद्यालय का नाम रोशन



जेवर/जहाॅंगीरपुर। विद्यालय पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर में जी के आईकॉनिक संस्था के द्वारा दो जिलों गौतमबुध नगर और बुलंदशहर में कराई गई 5जी जीके आईकॉनिक परीक्षा में सैकड़ो विद्यालयों के लगभग 5000 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया था! इसमें पब्लिक इंटर कॉलेज के कक्षा 9 के छात्र अभय प्रताप सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । जिसमें उसको 21000 रुपए का चेक , गोल्ड मेडल शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ! इसके अलावा पब्लिक इंटर कॉलेज के 100 से भी अधिक छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल और शील्ड के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । इस अवसर पर केनरा बैंक के मैनेजर भी उपस्थित रहे और केनरा बैंक द्वारा भी विद्यालय की अनुसूचित जाति की 6 मेधावी छात्राओं को पांच ₹5000 की छात्रवृत्ति प्रदान की गई । विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने अपने उद्बोधन में पुरुस्कृत छात्र ध्छात्राओं को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उपस्थित अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के साथ जी के आईकॉनिक के संस्थापक नरेंद्र सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर कला के प्रधानाचार्य झाझर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, छात्र-छात्राओं के अभिभावक अभय प्रताप सिंह के पिता कपिल मीणा रमेश चैहान भानु प्रकाश शर्मा और समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
