महाराजा इण्टर काॅलिज जहाॅंगीरपुर में धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन का पर्व छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर सजाया स्नेह का सूत्र मिष्ठान खिला की दीर्घायु की कामना

जेवर/जहाॅंगीरपुर। जहाॅंगीरपुर स्थित महाराजा अग्रसैन इंटर कॉलेज में भाई बहन के प्रेम का प्रतीक पवित्र एवं सुरक्षा के बंधन रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष में छात्र छात्राओं ने रक्षाबंधन का पर्व बडे ही उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान काॅलिज में शिक्षारत छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उनकी दीर्घायु की कामना की।
कालिज की प्रधानाचार्या अनुपम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्षाबंधन पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है उन्होंने कहा कि राखी केवल भाई की कलाई पर बंधा एक धागा ही नहीं बल्कि भाई बहन के प्रेम विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। इस पर्व पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उनकी दीर्घायु की कामना करती है तथा भाई अपनी बहन को आजीवन रक्षा करने का वचन देता है। विद्यालय के सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं ने अपनी-अपनी कक्षाओं मंे रक्षाबन्धन के पर्व पर विचार रखे इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर पवन छौंकर व प्रधानाचार्या अनुपम शर्मा उप प्रधानाचार्य शिव कुमार राज व वरिष्ठ अध्यापक पृथ्वीराज चैहान जयप्रकाश सिंह राजेन्द्र सिंह बॉबी शर्मा शिवकुमार शर्मा पियंका भारती पुष्पा गौतम रश्मि शर्मा सुनीता शर्मा छाया शर्मा रिया रावत छवि कुमारी तनू जादौन हेमा शर्मा भूमि शर्मा कमलेश सिंह गुजन चैहान राखी चैहान हिमानी शर्मा शिवानी भाटी रीना चैधरी व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
