ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडा

लेखपाल संघ का चुनाव सम्पन्न के0के0 शर्मा बने तहसील अध्यक्ष तो धीरेन्द्र सिंह ने संभाली कोषाध्यक्ष की कमान

जेवर। शनिवार को तहसील स्तर पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का चुनाव सम्पन्न हो गया उक्त चुनाव में लेखपाल के0के0 शर्मा को लेखपाल संघ जेवर का तहसील अध्यक्ष चुना गया तो वहीं दूसरी ओर अफ्जल बेग को उपाध्यक्ष प्रत्युश राही पाठक को सचिव भरतलाल सोलंकी को उप सचिव जेवर कस्बे पर तैनात लेखपाल धीरेन्द्र सिंह को कोषाध्यक्ष व श्रीमती गुडडी को लेखा परीक्षक बनाया गया। उक्त जानकारी लेखपाल संघ जेवर के कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आदेश पर जनपद गौतमबुद्धनगर में भी तहसील स्तर पर लेखपाल संघ का चुनाव कराया गया इसी क्रम में जेवर तहसील में स्थित लेखपाल संघ का चुनाव नियमानुसार सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button