एक्सक्लूसिव खबरेंग्रेटर नोएडाजेवरटेक्नोलॉजीदिल्ली एनसीआरनोएडा

चेयरमेंन नारायण माहेश्वरी ने कर्मचारियों एवं गरीबों को उपहार देकर जोश खरोश से मनाया दीपावली का त्यौहार सम्मानित हो खुशी से झूम उठे नगर पंचायत कर्मचारी

आज तक किसी चेयरमेंन ने नहीं किया इतना जबरदस्त स्वागत

oplus_2

जेवर। नगर क्षेत्र में रोशनी का पर्व दीपावली ही धूम-धाम से मनाया गया इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमेंन पहलवान नारायण माहेश्वरी द्वारा मौहल्ला काज़ीवाड़ा मेंन बाजार आजाद चैक कोर्ट स्थित अपने आवास पर नगर पंचायत में तैनात सभी कर्मचारियों का जोरदार स्वागत किया गया। उनके द्वारा नगर पंचायत में स्थाई एवं अस्थाई और आउटसोर्श के सभी कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए एक-एक कम्बल व एक-एक चाॅदी का सिक्का एक-एक रियल जूस और एक-एक किलो मिष्ठान का डिब्बा सहित एक-एक जोड़ी कपड़े देकर सम्मानित किया और कहा कि सभी कर्मचारियों का वह सम्मान करते हैं हर सुख व दुख दर्द में उनके साथ हैं किसी भी कर्मचारी को किसी तरह की समस्या होने पर वह हर समय उसके साथ खड़े हैं। साथ ही वह भी उनसे आशा करते हैं कि वह नगर की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को चाक चैबन्द रखने में कोई कोर कसर न छोडेंगे अच्छी समाज सेवा को हमेशा याद किया जाता है।
बता दें कि मंगलवार को मौहल्ला काज़ीवाड़ा मंेन बाजार आजाद चैक निकट कोट वाली गली स्थित नगर पंचायत चेयरमेंन पहलवान नारायण माहेश्वरी ने अपने आवास पर नगर पंचायत कर्मियों गरीबों एवं समाजसेवियों का स्वागत सम्मान करते हुए उन्हें उपहार देकर दीपोत्सव रोशनी के पर्व दीपावली को जोरदार ढ़ग से सेलिबे्रशन कर नगर पंचायत कर्मचारियों एवं अन्य लोगों की खुशी में और अधिक इजाफा कर दिया जिससे खुश हुए कर्मचारियों ने भी नगर पंचायत चेयरमेंन नारायण माहेश्वरी को फूल मालाओं से लाद दिया तथा उनके सिर पर पगड़ी बांधकर गर्मजोशी से उनका जोरदार स्वागत किया और कहा कि आज तक जेवर में जितने भी चेयरमेंन हुए हैं किसी भी चेयरमेंन द्वारा नगर पंचायत के कर्मचारियों का स्वागत नहीं किया गया। जेवर के इतिहास में वह एक मात्र ऐसे चेयरमेंन हैं जो नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों का पूरा ख्याल रखते हैं वह कार्य को लेकर सजग होने के साथ-साथ नगर पंचायत के कर्मचारियों एवं नगर के लोगों की हर समस्या का ख्याल रखते हुए उक्त समस्या का अपने स्तर से भी समाधान करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इस अवसर पर पंकज शर्मा सौरभ माहेश्वरी गौरव माहेश्वरी नगर पंचायत कार्यालय लिपिक शिवकुमार सिंह निर्माण लिपिक सुरेन्द्र सिंह राजेश कुमार संजीव कुमार दिनेश शर्मा उर्फ दिन्नु कामरान उर्फ सोनू अब्बासी रहीस अब्बासी रामजीत यादव आलोक पटेल मनोर सक्सैना योगी शर्मा उमेश सैनी राजेश पहाड़ी बिजेन्द्र जमादार दीपक बैनीवाल जमादार सभासद कुलदीप कश्यप सभासद संजीव बैनीवाल आदि सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button