राकियू ने चूहरपुर में पंचायत कर उठायीं किसान एवं आमजन की समस्याएं


रबूपुरा। राष्ट्रीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत गांव चुहरपुर थाना इकोटेक यशपाल सिंह के आवास पर हुई जिसकी अध्यक्षता श्रीमती माता बेगवती जी ने की और संचालन चो0 रविंद्र सिंह निवासी नगला भटोना ने की पंचायत में अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे पंचायत को विजेन्द्र सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान यूनियन ने अपने संबोधन में कहा कि जब भी किसानांे को खाद बीज की आवश्यकता होती है तब तक सरकार भी खाद बीज उपलब्ध नहीं करा पाती है पंचायत को राकियू के राष्ट्रीय महासचिव शाहिद प्रधान जी ने अपने संबोधन में तिरथली फ्लैदा कट से गांव धनपुरा को जाने वाला रास्ता बनवाने की अपनी मांग यमुना विकास प्राधिकरण से की और लोकल स्थानीय लोगों को टोल मुक्त करने की मांग की पंचायत में मच्छरों के प्रकोप से निजात दिलाने व कीटनाशक छिड़काव कराने व क्षेत्र में लग रहे इंडस्ट्री में लोकल स्थानीय बच्चों को रोजगार दिलाने व गांव की आबादी छोड़ने गांव-गांव पेरीफेरल रोड बनाने व किसानों को 7 प्रतिशत आबादी प्लॉट दिलाने की मांग की पंचायत में यशपाल जी ने 10 प्रतिशत आबादी प्लांट बढ़ाये जाने व नोएडा व ग्रेटर नोएडा में मुआवजा बढ़ाने व 7 प्रतिशत प्लॉट जल्द दिलाये जाने की मांग की गई कुछ किसानों का अभी तक प्लॉट नहीं दिए गए उन्हें जल्दी दिलाये जाने और सीवर लाइन की साफ सफाई नहीं होने से परेशान दिखे गांव में बारात घर की टेंडर जल्द दिए जाने की मांग रखी बैठक में रणजीत सिंह सोनू भाटी नईम सैफी सुन्दर पंडित नेत्रपाल सिंह सतवीर टाइगर महेश केपी सिंह यूनिस कुरैशी गज्जू चपतकींद धर्मेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।
