जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया नगर में नौ करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्याश
महिला सशक्तिकरण के मददेनज़र वार्ड 5 की सभासद पूजा देवी ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

जेवर। सोमवार को जेवर विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह ने 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से नगर में तकरीबन नौ करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों हेतु शिलान्याश किया गया इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत से वार्ड 5 की सभासद पूजा देवी से फीता कटवाकर नगर की 32 सड़कों का निर्माण कराये जाने हेतु फीता कटवाकर शुभारम्भ कराया। इस मोके पर जेवर नगर पंचायत पहुॅंचे जेवर विधायक ठा0 धीरेन्द्र सिंह का नगर चेयरमेंन पहलवान नारायण माहेश्वरी व सिटी मजिस्ट्रेट व जेवर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी विवके भदौरिया द्वारा फूल मालाऐं पहनाकर और बुके भेंटकर जोरदार स्वागत किया।
सोमवार को जेवर नगर पंचायत में आयोजित शिलान्याश कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जेवर विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि शासन स्तर से जेवर नगर पंचायत को 15वां वित आयोग टाइड ग्रांट के अन्तर्गत पंण्डित दीन दयाल उपाध्याय निधि के से प्राप्त धनराशि से जेवर नगर में जल्दी ही नौ करोड़ की लागत से विकास कार्य कराये जायेंगे। उक्त धनराशि से जेवर नगर की करीब की 32 आरसीसी सड़कों के अलावा इण्टर लाॅकिंग एवं नालियों आदि के निर्माण कार्य कराये जायेंगे जिनका आज सभासदों द्वारा फीटा कटवाकर शुभारम्भ कराया गया है। इस दौरान उन्होंने समस्याऐं लेकर आए लोगों की समस्याऐं सुनी और तत्काल उनके समाधान के लिए सम्बन्धि को फोनकर समाधान करने को कहा। इस मौके पर पंकज शर्मा सौरभ माहेश्वरी गौरव माहेश्वरी नगर पंचायत कार्यालय लिपिक शिवकुमार सिंह निर्माण लिपिक सुरेन्द्र सिंह राजेश कुमार संजीव कुमार दिनेश शर्मा उर्फ दिन्नु कामरान उर्फ सोनू अब्बासी रहीस अब्बासी रामजीत यादव आलोक पटेल मनोज सक्सैना योगी शर्मा उमेश सैनी राजेश पहाड़ी बिजेन्द्र जमादार दीपक बैनीवाल जमादार सभासद कुलदीप कश्यप सभासद संजीव बैनीवाल पूजा देवी रोशनी देवी माधेश्याम कुॅवर ताहिर अली रमेश कुमार आदि सहित समस्त सभासदगण व समस्त नगर पंचायत कर्मचारियों सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।
