ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडा

मदरसा रफीकिया तालीमुल कुरान में मुनाकिद हुआ तालीमी बेदारी और इनामी प्रोग्राम

बडोत। मदरसा रफीकिया तालीमुल कुरान में तालीमी बेदारी, और बच्चों का इनामी प्रोग्राम मुनाकिद किया गया प्रोग्राम की शुरुआत कारी मुहम्मद दानिश साहब की किरात से हुई और उसके बाद नात ए नबी और निजामत के फराइज मुफ्ती नासिर कासमी ने अंजाम दिए उसके बाद बच्चों ने बहुत जबरदस्त तरीके से अपने मुकालमे,नात, और तकरीर पेश की लोगों ने बच्चों को अपनी दुआओं से नवाजा और बच्चों की हौसला अफजाई की
मदरसा रफीकिया तालीमुल कुरान के मोहतमिम मुफ्ती नासिर कासमी ने लोगों को बताया कि तालीम हासिल करना बहुत जरूरी है और वक्त की अहम जरूरत है उन्होंने आगे बताया कि अपने बच्चों को दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम से भी आरास्ता किया जाए प्रोग्राम में मेहमान ए खुसूसी के तौर पर हजरत मौलाना मुफ्ती अय्यूब साहब बड़ौत ने शिरकत की बच्चों के प्रोग्राम के बाद हजरत मौलाना शाहिद साहब का खिताब हुआ और उसके बाद मौलाना नासिर का खिताब हुआ जिसमें उन्होंने लोगों से तालीम हासिल करने की अपील की और कहा के अपने बच्चों को मदरसे में भेजें उसके बाद मुफ्ती नासिर ने नात पेश की और उसके बाद बच्चों को मुफ्ती अय्यूब साहब के हाथों से इनाम दिया गया अपनी क्लास में अव्वल पोजीशन हासिल करने वाली बच्ची का नाम सानिया बिनते फारूक है और दूसरी पोजीशन हासिल करने वाली शिफा बिनते एहसान और तीसरी पोजीशन हासिल करने वाली अर्शी बिनते शमीम रही लड़कों में अव्वल पोजीशन हासिल करने वाला मुहम्मद आमिश इब्ने तासिम रहा दूसरी पोजीशन हासिल करने वाला बच्चा मोहम्मद अर्श इब्ने दिलशाद रहा तीसरी पोजीशन हासिल करने वाला बच्चा मोहम्मद आनिस इब्ने राशिद रहा उसके बाद जिन बच्चों ने प्रोग्राम में हिस्सा लिया था उनको भी ट्रॉफी के रूप में इनाम दिया गया उसके बाद मदरसे के मोहतमिम मुफ्ती नासिर कासमी ने प्रोग्राम को कामयाब बनाने के लिए मेहमानों और लोगों का शुक्रिया अदा किया प्रोग्राम का इख्तताम मुफ्ती अय्यूब साहब की नसीहत और दुआ पर हुआ।

Related Articles

Back to top button