आगामी 22 दिसम्बर को जीरो पाॅइन्ट पर होगी समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत की महापंचायत

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत करेगे महापंचायत को सम्बोधित
जेवर। किसान गरीब मजदूरों एवं जनमानस की विभिन्न समस्याओं को लेकर आगामी 22 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा स्थित यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर किसानांे के मसीहा भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चैधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसाने की समस्याओं को लेकर भाकियू द्वारा एक महापंचायत का आयोजन किया जायेगा। महापंचायत में गौतमबुध्दनगर के किसानों के अलावा मथुरा आगरा बुलन्दशहर गाजियाबाद अलीगढ़ हाथरस हापुड़ सहित कई जिलों के किसान शामिल होकर अपनी अपनी समस्याऐं रखेंगे। महापंचायत में यमुना प्राधिकरण द्वारा किसानों को अभी 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा 7 प्रतिशत आवासीय विकसित भूखण्ड नहीं देने जैसे मुददों के साथ साथ किसानों के बच्चों ने नौकरी नहीं दिए जाने जैसे किसानों से सम्बन्धित अनेकांे मुददों को उठाया जायेगा उक्त महापंचायत की तैयारियों को लेकर खुर्जा रोड़ स्थित भाकियू टिकैत के कैम्प कार्यालय पर वरिष्ठ किसान नेता प्रकाश फौजी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।
यमुना एक्सप्रेसवे के ग्रेटर नोएडा स्थित जीरो पाॅइन्ट पर किसानों की समस्याओं को लेकर आगामी 22 दिसम्बर होने वाली महापंचयत की तैयारियों को लेकर खुर्जा रोड़ कैम्प कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ किसान नेता प्रकाश फौजी ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा एयरपोर्ट हेतु जमीन अधिग्रहण किए जाने से पूर्व किसानों के साथ बैठक कर एक्सेप्ट किया था जो किसान अपने बच्चों को एयरपोर्ट में नौकरी दिलाना चाहते हैं वह पांच लाख रूपये नहीं लें और जो किसान अपने बच्चों को नौकरी नहीं दिलाना चाहते वह पांच लाख अतिरिक्त मुआवजा ले-लें उस समय जिन किसानों ने एयरपोर्ट में अपने बच्चों को नौकरी दिलानी थी उन्होंने पांच लाख रूपए नहीं उठाये प्राधिकरण ने किसानों के बच्चों को उस समय प्राइवेट नौकरी पर यह कहकर रखवा दिया कि जल्दी ही उनके बच्चों को परमानेन्ट नौकरी दी जायेगी मगर अब प्राधिकरण किसानों से किए अपने वादे को पूरा नहीं कर रहा तथा उन किसानों के बच्चों को नौकरी नहीं दी जा रही जिन किसानों की जमीन एयरपोर्ट में या यमुना एक्सप्रेसवे के बनाने में गई है। उक्त समस्याओं के अलावा जेवर क्षेत्र की जनता के सामने एक बड़ा संकट खड़ा कर बिजली विभाग द्वारा बिजली से सम्बन्धित सभी विभागीय कार्यालयों को बन्द कर पैदा कर दिया गया है जो विभाग बिजली से सम्बन्धित आम जनता की समस्याओं को हल किया करते थे उन सभी को जेवर से उठाकर नोएडा स्थित सेक्टर 16 भेज दिया है जिससे जेवर क्षेत्र की जनता धन और समय दोनों हानि तो होगी ही वल्कि आम आदमी को छोटी से छोटी बिजली से संबंिधत सभी समस्याओं के निस्तारण व दूर कराने के लिए सेक्टर 16 या दादरी जाना पड़ेगा जो जेवर क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी समस्या है जेवर क्षेत्र की जनता विद्युत विभाग के हिमाकत भरे इस फैसले से काफी परेशान व नाराज है। उन्होंने कहा कि जेवर में एक ओर विश्व का सबसे चर्चित एयरपोर्ट जेवर एयरपोर्ट प्रारंभ होने जा रहा है जहां विश्व सहित एशिया से लोग यहां आएगें विद्युत विभाग ने जनता के लिए सुविधा बढ़ाने की वजाय सुविधाओं को खत्म कर जेवर की जनता को टेंशन में डाल दिया है। इसके अलावा क्षेत्र के किसानों मजदूरों और गरीबों के सम्मुख अनेकों समस्याएं मूंह बाहें खड़ी हैं इन्ही समस्याओं के समाधान को लेकर भाकियू टिकैत द्वारा आगामी 22 दिसंबर को जीरो पॉइंट पर एक महापंचायत का आयोजन किया जायेगा। उक्त महापंचायत को सफल बनाने हेतु समीक्षा मीटिंग सचिन जैन के कैंप कार्यालय पर प्रकाश फौजी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसका संचालन सचिन जैन द्वारा किया गया मीटिंग में निर्णय लिया गया की महापंचायत में जेवर क्षेत्र से बसो एवं ट्रैक्टरों तथा छोटी बड़ी गाड़ियों के माध्यम से हजारों की संख्या में किसानों को लेजाने का निश्चय किया गया। समीक्षा मीटिंग में प्रकाश फौजी विजेंद्र सिंह कानीगड़ी सचिन जैन सुंदर ढाका मुकेश तायल दरियाव सिंह रोही भट्टा सुनील रामनेर रामनरेश चैरोली अनीश चोधरी नीरज नीतू विपुल यतेंद्र महेंद्र कुलदीप आदि सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
