ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडा

इल्म आएगा तो जहालत खत्म हो जायेगी

इल्म हासिल करने में मेहनत करो: मुफ्ती मोहम्मद हसन

दनकौर/जेवर। अटटा फतहपुर दनकौर स्थित मदरसा कासिमुल उलूम में हाफिजा कर रहे दो बच्चों के द्वारा मुकम्मल कुरआन हिफ्ज़ करने के उपलक्ष में सोमवार को मदरसे में दुआईया प्रोग्राम का आयोजन किया गया। दुआईया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व ज़मीयत उलेमा ए हिन्द के जिला सदर हज़रत मुफ्ती मोहम्मद हसन ने शिरकत कर कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई।
दनकौर के अटटा फतहपुर स्थित मदरसा कासिम-उल-उलूम में दो बच्चों द्वारा मुकम्मल हिफ्ज किए कुराआन करीम के दुआईया कार्यक्रम के मौके पर मुख्य अतिथि (महमान ए खुशुसी) उलेमा ए हिन्द गौतमबुद्धनगर के जिला सदर मुफ्ती मोहम्मद हसन ने कुरान हिफ्ज करने वाले दोनों बच्चों की तारीफ करते हुए कहा कि मदरसा कासिम उल उलूम में दीनी तालीम हासिल कर मुकम्मल कुरआन हिफ्ज दोनों तालिब ए इल्मों के साथ साथ उनके उस्ताज भी तारीफ के काबिल हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को मेहनत कर इल्म हासिल करना चाहिए इल्म एक रोशनी की तरह है इल्म आएगा तो जहालत का खात्मा होगा अनपढ़ निरक्षरता से समाज में लड़ाई झगड़े व फितना फसाद बढ़ते हैं तथा बुराइयां आम होती हैं बिना इल्म के मुआसरे में अच्छाई पैदा करना और दीन पर चलना मुमकिन नहीं है। उन्होंने इल्म के लिए अकाबरीन द्वारा दी गई कुर्बानियों और मुशायहदे पर विस्तार से रोशनी डालते हुए कहा कि हमारे अकाबरीन ने इल्म को फैलाने के लिए काफी मेहनतें की हैं आज इल्म कम होने की वजह से मुस्लिम मुआसरे में तरह तरह की रसुमात व खुराफातें पैदा हो गयीं हैं। रशमो-रिवाज को खत्म करने के लिए हमें अपने बच्चों में इल्म की बेदारी पैदा करने और इल्म हासिल करने की मेंहनतें करनी चाहिए। आगे बोलते हुए मुफ्ती मोहम्मद हसन ने कहा कि हमारे नबी हज़रत मुहम्मद सलल्लाहु अलैयही वसल्लम ने इल्म हासिल करने की दशा में कदम बढ़ाने के लिए यूंॅं इरशाद फरमाया कि या तो आलिम बनो या तालिब ए इल्म बनों या इल्म को तवज्जहो से सुनने वाले बनो और इल्म वालों की मदद करने वाले बनों पांचवी किस्म के हरगिज ना बनों वर्ना हलाक हो जाओगे। आप सलल्लाहो अलैयही वसल्लम ने इल्म व इल्म वालों से बुग्ज रखने व हसद करने से बचने को कहा है उन्होंने लोगों से मस्जिद मदरसों एवं खानकाहों की देखभाल करने वाले लोगों का भरपूर सहयोग मदद करने की अपील की। कार्यक्रम को आयोजन मदरसा कासिम उल उलूम के मोहतमिम हज़रत मौलाना मोहम्मद मूसा की जानिब से किया गया प्रोग्राम में मौलाना मुफ्ती मोहम्मद शहजाद जमीयत उलेमा यूनिट दनकौर के सदर व जनरल सैक्रेटरी मौलाना मोहम्मद खालिद मौलान मौहम्मद आसिफ खाजिन, व हाफिज सरवर कारी मौहम्मद जुबैर आदि उलेमा हजरात के अलावा इलाके के मौअज्जि हजरात सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रोग्राम का आगाज मदरसा के तालिब ए इल्मों द्वारा कलाम पाक की तिलावत व नात पाक पढ़कर किया गया प्रोग्राम की निजामत व प्रोग्राम में शिरकत करने आए आइम्मा हजरात का स्वागत इस्तकबाल मौलाना मोहम्मद मूसा द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button