आकलपुर स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में राना पब्लिक स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम
शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चांे की मेहनत व लगन ने दिखाया रंग


जेवर। तहसील क्षेत्र के गांव आकिलपुर स्थित भंवर पाल सिंह बालिका विद्यालय में बुद्धवार को आयोजित जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में राना पब्लिक स्कूल भगवंतपुर छातंगा के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का परचम लहराकर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। राना पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक साहिल अहमद राना एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के गांव आकिलपुर स्थित भंवर पाल सिंह बालिका विद्यालय में बुद्धवार को जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में दौड़ कबडडी खो-खो ऊंची कूद गोला फेंक भाला फेंक चक्का फेंक जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए उक्त प्रतियोगिता में राना पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार एवं अदभुद प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विजयी पताका फहरा कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। प्रतियोगिता के अण्डर 17 वर्ग 200 मीटर की दौड़ में राना पब्लिक स्कूल के नवाबुददीन ने जौहर दिखाते हुए अपने प्रतिद्वन्दियों को पीछे छोड़ते 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर लिया। वहीं अण्डर 14 वर्ग 100 मीटर की दौड़ में साहिल ने अपने सभी धावक प्रतिद्वन्दियों को छकाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाते हुए स्कूल का मान बढ़ा दिया। वहीं खेल-कूद प्रतियोगिता में आयोजित कबडडी टूर्नामेंट में राना स्कूल के कुतबुददीन ने अपनी ताकत बल का जबरदस्त एवं मनमोहक प्रदर्शन करते हुए कबडडी मुकाबले में बेस्ट प्लेयर का खिताब हासिल कर लिया। राना पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक साहिल अहमद राना उर्फ सोनू राना एडवोकेट ने आगे बताते हुए कहा कि उनके विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही बच्चों की लगन से सफलता का यह मुकाम हासिल किया जा सका है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजनों से बच्चों की शारीरिक शक्ति और चुस्ती फुरती में इजाफा तो होता ही इसके अलावा उनके अन्दर आत्मविस्वास एवं अनुशासन की भावना भी पैदा होती है।
