पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय नं0-2 जेवर में शिक्षक चैपाल आयोजित
शिक्षक चैपाल में छात्रों के अभिभावको को किया सम्मानित

जेवर। पी0एम0 श्री प्राथमिक विद्यालय नं0-2 जेवर गौतमबुद्धनगर में शनिवार को शिक्षक चैपाल का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद राशिद की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान स्कूल प्रशासन द्वारा स्कूल में शिक्षारत छात्र-छात्राओं के माता पिता एवं अभिभावकों को आमंत्रित कर उनको निपुण भारत मिशन की अवधारणा एवं बच्चों के सवार्गीण विकास और उनकी भूमिका के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देकर बताया कि घर पर बच्चों की पढ़ाई में सहयोग कर उन्हें सीखने और सिखाने के लिए प्रेरित किया सकता है।
पी0एम0 श्री प्राथमिक विद्यालय नम्बर-2 में शनिवार को विकसित भारत विकसित प्रदेश कार्यक्रम के तहत आयोजित शिक्षक चैपाल में बोलते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद राशिद ने कहा कि सरकार की मंशा है कि शिक्षा को पूरी तरह से मजबूत बनाने हेतु बच्चों में पठन पाठन की जिज्ञासा पैदा करने के लिए उनके माता पिता एवं अभिभवकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाये। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर जेवर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों सहित जेवर के पी0एम0श्री प्राथमिक विद्यालय नम्बर-2 में शिक्षक चैपाल का आयोजन किया गया। शिक्षक चैपाल में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों जनप्रतिनिधियों प्रबुद्ध जनों व पत्रकारों बंधुओं का सहयोग गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा छात्र उपस्थित बढ़ाने निपुण स्कूल निपुण ब्लॉक निपुण जनपद निपुण प्रदेश बनाने हेतु सहयोग करते हुए लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने पर बल दिया। और सर्वाधिक उपस्थिति वाले बच्चों के माता पिता को सम्मानित किया। शिक्षक चैपाल कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद राशिद के अलावा निपुण जिला समन्वयक अमित वर्मा ए0आर0पी0 हरेंद्र शर्मा नोडल संकुल शिक्षक दीवान सिंह शिक्षक संकुल प्रवीण अत्री ललित अग्रवाल पारुल जेनिथ नीरज एवं विद्यालय के दीवान सिंह प्रधानाचार्य रेखा कुमारी ईशा त्रिपाठी प्रीति शशिबाला चेतन प्रभा नीरज कुमार अंजलि देवाशीष रतनपाल व एसएमसी अध्यक्ष सदस्य एवं अभिभावकों आदि लगभग 100 लोग उपस्थित रहे।
