ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडा

नगर चेयरमेंन नारायण माहेश्वरी ने तिरंगा यात्रा निकाल जोरशोर से मनाया गणतन्त्र दिवस

तिरंगा यात्रा में उनकी आवाज पर उमड़ा भारी जन समूह

जेवर। नगर पंचायत चेयरमेंन पहलवान नारायण माहेश्वरी के नेतृत्व में आजादी के 77वें राष्ट्रीय महापर्व गणतन्त्रत दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा निकाली गयी जिसका शुभारम्भ चेयरमेंन नारायण माहेश्वरी ने मौहल्ला काजीवाड़ा मेंन बाजार कोर्ट गली स्थित अपने आवास से आजाद चैक स्थित वीर सपूत शहीद-ए-आज़म, आजाद चन्द्रशेखर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण करने के बाद किया गया।
मेंन बाजार स्थित शहीद-ए-आज़म चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर तिरंगा फहराने के बाद नगर पंचायत चेयरमेंन पहलवान नारायण माहेश्वरी के नेतृत्व में 77वें राष्ट्रीय महापर्व गणतन्त्र दिवस के मौके पर तिरंगा रेली निकाली गयी तथा राष्ट्रीय ध्वज व तिरंगा पटिटका और ब्राउच व कैप लोगों को भेटकर पूरे माहौल को आजादी के रंग में रंग दिया जिसने आजादी का माहौल और अधिक आकर्षक बना दिया। तिरंगा रैली के उपरान्त नगर पंचायत चेयरमेंन पहलवान नारायण माहेश्वरी ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर पर झण्डा फहराने के बाद उपस्थित लोगों के सामने राष्ट्रीय एकता अखण्डता निरपेक्षता सामाजिक एकता एवं साम्प्रदायिक सौन्दर्यता को बनाये रखने का संदेश दिया इस अवसर नगर पंचायत के समस्त स्टाफ सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button