गणतन्त्र दिवस पर सेवानिवृत पीआरडी जवान को सम्मानित कर किया विदा

जेवर। गणतन्त्र दिवस के मौके पर सेवानिवृत्ति हुए प्रान्तीय रक्षक दल के एक जवान का विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों फूल मालाऐं पहनाकर नेताजी सुभाष चन्द बाॅस की तस्वीर भेंट कर कुन्द मन से विदा किया। इस मौके पर सेवानिवृत्ति पीआरडी के जवान को चादर उडाकर सम्मान पूर्वक विदाई करते हुए जेवर खण्ड विकास अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने कहा कि जब एक सरकारी कर्मचारी अपने साथियों के साथ अपनी नौकरी के 30-35 साल पूरे करके सेवानिवृत होकर अपने घर जाता है तो उसके साथ नौकरी करने वाले उसके साथी कर्मचारियों का मन अन्दर से उदास हो जाता है कि उनके साथ रहकर कार्य करने वाला एक साथी कर्मचारी कम हो रहा ह ैअब उससे उनकी मुलाकात होगी कि नहीं। इस मौके पर ग्राम चाॅंचली से पीआरडी जवान कमल सिंह की सेवानिवृत्ति पर खण्ड विकास अधिकारी जेवर अंकित कुमार सिंह व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नितिन त्यागी ने संयुक्त रूप से पीआरडी कर्मचारी कमल सिंह का फूल मालाऐं पहनाकर जोरदार स्वागत करते हुए विदा किया।
