खण्ड विकास कार्यालय पर प्रमुख मुन्नी देवी व खण्ड विकास अधिकारी अंकित कुमार सिंह जी द्वारा किया गया ध्वजारोहण

जेवर। खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के मौके पर खण्ड विकास अधिकारी अंकित कुमार सिंह व ब्लाॅक प्रमुख श्रीमती मुन्नी देवी जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया साथ ही शहीद स्थम्भ पर भी पुष्प अर्पित कर वीर सपूतों को श्रद्वांजली दी गई। इस दौरान ब्लाॅक परिसर में गणतन्त्र दिवस की ध्वजारोहण परेड़ में शामिल हुए प्रान्तीय रक्षक दल के जवानों द्वारा तिरंगे को सलामी देकर सल्यूट किया गया।
खण्ड विकास कार्यालय पर आयोजित ध्वजारोण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी अंकित कुमार सिंह व ब्लाॅक प्रमुख श्रीमती मुन्नी देवी ने आजाद भारत की वीर गाथाओं स्तन्त्रता संग्राम के बलिदानों एवं संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गणतन्त्र दिवस महापर्व मात्र एक पर्व ही नहीं वल्कि संविधान लोकतन्त्र नागरिक कर्तव्यों को स्मरण याद करने का अवसर प्रदान करता है उनके विचारों से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में देशप्रेम एवं आत्मविश्वास की भावना प्रबल हुई। इस अवसर पर दिनेश कुमार भाटी नईम रज़ा प्रदीप कुमार विजय कुमार रवि विश्वास व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नितिन त्यागी और पीआरडी दल के जवान राजकुमार अमरजीत कुलदीप लोकेश अंकित सुरेश हरिश्चन्द दिनेश हरवीर रामजीत आदि सहित अन्य लोगा उपस्थित रहे।
