महाराजा अग्रसेन सरस्वती इंटर कालिज जहांगीरपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस

जहांगीरपुर। महाराजा अग्रसेन सरस्वती इंटर कालिज जहाँगीरपुर के प्रांगण में 77वाँ गणतंत्र दिवस बडी धूमधाम से मनाया गया और देशभक्ति के गीत गाए गये। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अतीश प्रधान और जितेन्द्र छौकर ग्राम सभा सदस्य सोनू गौतम विपिन राज रामवीर सिंह द्वारा ध्वजारोहण किए जाने के साथ हुई जिसके बाद राष्ट्रगान की गूँज ने पूरे परिसर को जोश से भर दिया।
गणतन्त्र दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान के महत्व और युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला। संस्थान के विद्यार्थियों ने रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा देशभक्ति के गीतों और नाटकों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और मिठाई वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर पवन छौकर अशोक कुमार विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपम शर्मा मनोज सिंह शिवकुमार राज पृथ्वीराज चैहान प्रियंका भारती छवि कुमारी दीप्ती सिंह पुष्पा गौतम कमलेश छायां शर्मा जयप्रकाश सिंह बॉबी शर्मा राजेन्द्र सिंह सुनीता शर्मा रिया रावत शिवानी भाटी हेमा शर्मा रीना चैधरी हिमानी आदि विद्यालय के सभी शिक्षक गण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतीश प्रधान व संचालन मनोज सिंह एवं शिवानी भाटी द्वारा किया गया।
