जान मुहम्मद के लिए बृज वासियों ने सत्य को चुना: डॉ शेख

मथुरा। वंचितसमाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब डॉ0 शेख ने कहा कि मथुरा कृष्ण भगवान की धरती है इस पावन धरती पर हमेशा सत्य की जीत हुई है भगवान श्री कृष्ण जी ने मानवों से प्रेम करना इंसानों को बताया है उन्होंने बताया जैसा कि आप जानते हैं कि आज कुछ लोग हिन्दू मुस्लिम के नाम पर देश भर में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। उसी तर्ज पर कुछ नफरती लोगों ने मथुरा जनपद के नौहझील के एक विद्यालय के हेड मास्टर को निशाना बनाया गया उन पर तरह तरह के इल्जामत लगाए गए बताया गया कि वह स्कूली बच्चों को नमाज पढ़ना राष्ट्रीयगान नहीं गाकर इस्लाम धर्म का प्रचार करने जैसे गंभीर आरोप लगाए इतना ही नहीं शिक्षा विभाग ने भी उक्त छूट भईये नेता के पत्र को इतनी गंभीरता से लिया कि बिना किसी जांच के ही हेड मास्टर जान मुहम्मद को सस्पेंड कर दिया जिससे नफरती गैंग अपने मकसद में कामयाब हो गया। डॉ0 शेख ने कहा कि लोकल ओर नेशनल मीडिया ने एक सीधे और शरीफ इंसान को विलेन बना दिया या यह कहा जाय कि सत्ता का तन ढकते ढकते कुछ नफरती मीडिया खुद नंगी हो गई। डॉ0 शेख ने आगे कहा कि देश में नफरत फैलाने और भाई चारे को खत्म करने में मीडिया का रोल अहम किरदार निभाने के रूप में सामने आ रहा है लेकिन वह में सलाम करते हैं बृज और नौहझील की जनता एवं स्कूल के मास्टरों को और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों तथा उनके अभिभावकों को कि वह सच के साथ खड़े रहे और क्षेत्र की जनता ने शिक्षा के मंदिर को बदनाम होने और बे कसूर मास्टर जान मौहम्मद को परेशान होने से बचा लिया। अब फर्ज बनता है उस मीडिया का जिस ने जान मुहम्मद को विलेन बनाया था अब उसको हीरो दिखाए डॉ0 शेख ने कहा कि अब देश को जरूरत है असली हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सच्चे देश भक्तों की जो देश को जोड़ सकें और नफरत के खिलाफ लड़ सकें तभी हमारा भारत विश्व गुरु बनेगा डॉ0 शेख ने कहा कि कुछ नफरती नेता मुसलमानों के नाम काटने के लिए बीएलओ पर दवाब बना रहे हैं जिसकारण अनेक बी0एल0ओ0 अपनी जन तक दे चुके हैं सुप्रीम कोर्ट को इन हत्याओं का संज्ञान लेना चाहिए।
