देव पब्लिक स्कूल मंगरौली द्वारा धूमधाम से किया गया जिला-स्तरीय वार्षिकोत्सव खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन

जेवर। जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जनपद के कुछ चुनिन्दा स्कूलों में जिला स्तर से आयोजित कराये जाने वाले वार्षिकोत्सव जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार 17 फरवरी को जेवर क्षेत्र के स्कूल मंगरौली के देव पब्लिक स्कूल के प्रागण में कराया गया। इस खेल-कूद प्रतियोगिता में जनपद के सात पीएम श्री प्राथमिक विद्यालयों के तकरीबन डेढ़ सौ के करीब छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाये।
जिला बेसिक शिक्षा विभाग के माध्यम से मंगरौली स्थित देव पब्लिक स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय खेल-कूद वार्षिक प्रतियोगिता में आधा दर्जन से अधिक पीएम श्री विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने कबडडी दौड़ ऊॅंची कूद लम्बी कूद खो-खो जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए अभिभावकों एवं आगन्तुकों का खूब दिल बहलाया। उक्त प्रतियोगतिा में भाग लेने आई दादरी के पीएम श्री विद्यालय की टीम ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए आॅल ओवर प्रथम जेवर खादर द्वितीय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय जेवर नम्बर एक ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ती पत्र एवं ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा विभाग के माध्यम से मंगरौली के चैरोली मार्ग निकट स्थित देव पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव खेल-कूद प्रतियोगिता की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवांर के अलावा सतीश नागर आशीष नागर कुलदीप नागर पदम सिंह अर्चना शिरोमणि सतपाल भाटी मनीष कुमार राकेश कुमार हेमराज शर्मा आदि सहित बेसिक शिक्षा विभाग कई कर्मचारी एवं स्थानीय अध्यापक मौजूद रहे। इस अवसर पर स्कूल के प्रबन्धक विजय कुमार शर्मा अनिल शर्मा संजय शर्मा अतुल शर्मा व प्रधानाचार्या निशा शर्मा उप प्रधानाचार्य धीरज सिंह आदि ने बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं सभी सम्मानित लोगों का सम्मान किया। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को भी पुरूस्कार देकर सम्मानित किया।
